INVESTOR CONNECT; हरमीत होरा बोले- इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में पहली बार वह भी बस्तर जैसे इलाके में इनवेस्टर कनेक्ट का आयोजन राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा किया गया है। जिसमें न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश-विदेश भर के नामचीन निवेशक(इनवेस्टर)शामिल हुए हैं। कई सारे निवेश समझौते (एमओयू) हुए।

इस अवसर पर सेलिब्रेशन हॉटेल एवं रिसोर्ट (इंडिया) प्रा.लि. की ओर से हरमीत सिंह होरा भी बस्तर इनवेस्टर कनेक्ट मे शामिल हुए। उन्होने राज्य सरकार की औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर के समग्र विकास के लिए यह इन्वेस्टर कनेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल नए रोजगार सृजित होंगे बल्कि निवेश, विश्वास व विकास को भी नई दिशा मिलेगी। 
श्री होरा ने कहा कि यह बस्तर को सतत् और समावेशी विकास का प्रतीक बनाएगा, जिसकी जड़ें क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना में गहराई से जुड़ी हैं। ये तो तय है कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति का उद्देश्य रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा और स्थानीय समुदायों का सशक्तिकरण करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि बस्तर की समृद्ध जनजातीय धरोहर और सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण भी हो। उन्होने इस सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव व विजय शर्मा,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी व वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    TEACHER;सरकारी स्कूलों में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के…

    REGISTRY; रायपुर में अब 14 स्थानों पर होगी रजिस्ट्री की सुविधा, लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

     रायपुर, राजधानी रायपुर में जमीन, मकान और प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। शासन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच नए उप…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर