POLITICS; प्रदेश में रोज हो रही हत्याओं से लोग दहशत में, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं

0 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप – लाश देने पैसे मांग रहे

रायपुर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में रोज-रोज हो रही हत्यायें अब डराने लगी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में अपराध और अपराधी दोनों बेलगाम हो गये है। रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या हो गई, राजनांदगांव में एक वार्ड में तीन लोगों की हत्या हो गई। प्रदेश का कोई ऐसा शहर नहीं है जहां प्रतिदिन एक-दो हत्यायें नहीं हो रही है। धमतरी में पिछले माह सरेआम राजधानी के तीन लोगों को मार डाला गया था।
बीती रात राजधानी  में खुले आम गेंगवारहुआ। सड़कों पर दर्जनों गुंडे तलवार लेकर एक दूसरे को दौड़ा रहे है। राहगीरों को पीटा गया , कहा है कानून व्यवस्था? प्रदेश का आम आदमी बेहद डरा हुआ है। सरकार नागरिकों को जीवन जीने का भयमुक्त वातावरण देने में नाकामयाब साबित हो गई।
कहां है 50 लाख मीट्रिक टन यूरिया?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्रीय उर्वरक मंत्री नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि सितंबर महीने में 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया केन्द्र के द्वारा भेजा जाएगा, जिसमें से सरकार ने कहा था सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह तक 30 हजार मीट्रिक टन यूरिया सोसायटियों में पहुंच जायेगा। 12 सितंबर हो गया है अभी तक यह यूरिया न सोसायटियों में पहुंचा है और न ही किसानों तक पहुंचा है। सरकार का दावा यहां भी झूठा साबित हुआ। आज भी किसान यूरिया के लिए परेशान है, ब्लेक में यूरिया खरीद रहे है।
बस्तर इंवेस्टर कनेक्ट कागजी न साबित हो जाए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने करोड़ों रू. खर्च करके बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया। सरकार का दावा है कि 967 करोड़ रू. का निवेश आया है। सरकार बताये कि इस प्रस्ताव में कितनी कंपनियों के साथ एम.ओ.यू. किया गया? इन कंपनियों के द्वारा कितने दिनों में निवेश प्रक्रिया पूरा कर लिया जायेगा? निवेश के लिए एम.ओ.यू. करने वाली कंपनियों का प्रोफाईल भी सरकार सार्वजनिक करे। सरकार के द्वारा एक दर्जन से अधिक शेल कंपनियों से एम.ओ.यू. करने की तैयारी है। यह उवन शासकीय जमीन हड़पने का षड़यंत्र भी हो सकता है।
इन्वेस्टर कनेक्ट में एनएमडीसी और भारत सरकार की रेल तथा सड़क परियोजनाओं को छोड़ दिया जाए तो कोई भी ठोस प्रस्ताव नहीं है। एनएमडीसी और भारत सरकार के रेल और सड़क परियोजनाएं तो पहले से प्रस्तावित है। इनमें इन्वेस्टर कनेक्ट की क्या उपलब्धि है?

भाजपा के राज में लाशों की सुपुर्दगी में पैसा मांगा जा रहा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार में भ्रष्टाचार अमानवीयता और क्रूरता को पार कर गया है। अभनपुर में मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद लाश देने के लिए 2500 रु. की मांग की गई। नहीं देने पर धमकी दी गई कि लाश की सिलाई खोल देंगे। भ्रष्टाचारी इतना दुस्साहसी है कि वह पुलिस के सामने पैसा मांग रहा था। पूरे प्रदेश भ्रष्टाचार चरम पर है। बिलासपुर में बीमार कर्मचारी से मेडिकल बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन मांगा जाता है। यही है विष्णु के सुशासन की हकीकत।

’पैसा सरकार का कमाई प्राइवेट अस्पताल की

’प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जगदलपुर में कान्टीनेंटल छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल खुला है। इसमें 200 करोड़ एनएमडीसी के सीएसआर के फंड का पैसा लगा है। जमीन राज्य सरकार ने दिया है। हैदराबाद के ग्रुप कान्टीनेन्टल हॉस्पिटल प्रा. लि. को चलाने दे दिया। इस अस्पताल के बोर्ड में न राज्य सरकार का उल्लेख है, न एनएमडीसी का उल्लेख है। कही नहीं लिखा है यह राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम है। एम.ओ.यू. सार्वजनिक नहीं हुआ है, सरकार बताये कि यहां गरीबों का किस दर पर ईलाज होगा, गरीबों को क्या सुविधा मिलेगी? गरीबों को रियायत क्या मिलेगी? इस अस्पताल में कर्मचारियों की नियुक्तियों के लिए विज्ञापन निकाला गया है, यदि राज्य का संयुक्त उपक्रम है तो इस विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन क्यों नहीं किया गया है? ऐसा तो नहीं जमीन सरकारी, पैसा सरकारी कंपनी का और ईलाज के नाम पर कमाई प्राइवेट अस्पताल करे।

50 हजार की रोटी मशीन 8 लाख में खरीद रहे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार के ट्रायबल डिपार्टमेंट ने भ्रष्टाचार का एक नया कारनामा किया है, 55 – 60 हजार कीमत की रोटी मेकर मशीन को 7,95,000 रू. में खरीदा है। इसके पहले 200 रू. का जग 32000 में खरीदे थे, 1 लाख की टीवी 10 लाख में खरीदे थे। लेकिन विष्णु के भोग के कारण 50 हजार की मशीन 7,95,00 में खरीदा गया।

  • Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा