POLITICS; दीपक बैज बोले- 8 सालों तक जीएसटी के नाम पर जनता को लूटा, अब एहसान जता रहे

रायपुर , जीएसटी सुधारो को भाजपा द्वारा गरीब मध्यम वर्ग पर अहसान बताये जाने का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा विरोध किया है। 2017 से मोदी सरकार ने अतार्किक और मनमाना जीएसटी लगाकर देश की जनता को 8 वर्षों तक लूटा है। अब उसमें कटौती करके 8 वर्षों तक जनता की जेब पर डाले गये डाके के पाप से सरकार बच नहीं सकती है। कांग्रेस ने जीएसटी की बेतहाशा दरों का उसकी समय विरोध किया था। तब मोदी सरकार अपने अहंकार में कटौती करने को तैयार नहीं थी। दवाइयों, आटा, दूध, पनीर, घी एवं खाद्य सामग्री पर 8 सालों तक भारी भरकम जीएसटी वसूल कर जनता का खून चूसने वाले अब एहसान जता रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक मध्यम आय वाले का परिवार जो सालाना 3 से साढ़े तीन लाख खर्च करता था, उससे मोदी सरकार ने 8 सालों तक हर साल 50 हजार रू. से अधिक जीएसटी के रूप में वसूला है। कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पर भी मोदी सरकार ने बेतहाशा जीएसटी वसूला था। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के व्यापार उद्योग को तबाह करने के बाद मंहगाई बढ़ाने के बाद मोदी सरकार ने जीएसटी के दो स्लैब में परिवर्तन किया है। 28 और 12 प्रतिशत का स्लैब खत्म किया है लेकिन 40 प्रतिशत का नया स्लैब जीएसटी में एड कर दिए। राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि जीएसटी को वापस लेना ही पड़ेगा आज राहुल गांधी की बात सत्य हुई मोदी सरकार के द्वारा लगाएगी अनियमित जीएसटी जनता के लिए गब्बर सिंग टैक्स था अभी और जीएसटी में बदलाव की आवश्यकता है, दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी ज्यादा है। 1 जुलाई 2017 बिना तैयारी के त्रुटिपूर्ण कर प्रणाली को आधी रात घंटा बजाकर जिस जीएसटी को आर्थिक आजादी बताए मोदी सरकार ने उस पर अब यू-टर्न ले लिया है। आरंभ से ही पूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस के लगातार जो आरोप थे वे प्रमाणित हो गए हैं।

  • Related Posts

    BJP; फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में भाजपा के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल 6 साल के लिए निष्कासित

    बलौदाबाजार,  फर्जी स्थानांतरण आदेश के जरिए सरकारी कर्मचारी को मनचाहा ट्रांसफर दिलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब भाजपा ने भी अपने दो पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक…

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….