FASHON;एक्ट्रेस-मॉडल से 4 कदम आगे हैं सुरेश रैना की कमाऊ बीवी,स्कर्ट के साथ वेस्ट कोट डालकर प्रियंका लगीं नंबर- 1

नईदिल्ली, सुरेश रैना की बल्लेबाजी लोगों को इतनी पसंद आई कि आज तक लोग उनके खेल की तारीफ करते हैं। वैसे क्रिकेटर की तरह उनकी बीवी प्रियंका चौधरी भी किसी से कम नहीं हैं। वो भी अपने हसबैंड जैसे लाइमलाइट में बने रहना अच्छे से जानती हैं और हर बार खूबसूरती दिखाती हैं। प्रियंका खुद की वेलनेस कंपनी चलाती हैं। और, इससे पहले वो कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी हैं। इंटरनेट पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं, जिस वजह से उनको लाखों लोग फॉलो करते हैं।

प्रियंका का स्टाइल भी ऐसा है कि देखकर एक पल के लिए आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी हीरोइन को देख रहे हैं। भारतीय पहनावे में खूबसूरती दिखाने के साथ वो वेस्टर्न ड्रेसेस में भी स्ले करती हैं। नयी तस्वीरों में भी सुरेश रैना की प्यारी- सी वाइफ स्कर्ट के साथ वेस्ट कोट पहनकर सुपर स्टाइलिश अंदाज दिखाती नजर आ रही हैं। 

वेस्ट कोट पहन दिखाया प्रियंका ने स्टाइल

स्कर्ट के साथ टॉप और टी शर्ट पहने हुए तो आपके कई हसीनाओं को देखा होगा। लेकिन प्रियंका ने बाकी सबसे से खुद का लुक अलग बनाने के लिए स्टायलिस वेस्ट कोट पहना है। जो कि स्लीवलेस होने की वजह से लुक को मॉर्डन टच दे रहा है। आउटफिट पर 4 पॉकेट्स् ऐड कर लुक को यूनिक टच दिया गया है। वहीं, फ्लोरल प्रिंट भी काफी कूल दिखा। और, डीटेलिंग के लिए कोट पर राउंड शेप वाले बटन भी जोड़े गए हैं।

प्लीटेड स्कर्ट में लगीं एकदम मस्त

वेस्ट कोट के साथ प्रियंका ने स्कर्ट भी एकदम परफेक्ट चुनी है । स्कर्ट का प्लीटेड वाला डिजाइन लुक को यूनिक बना रहा है। साथ ही डॉर्क ब्लू शेड भी लुक को हटकर बनाती दिखी। स्कर्ट पर बने वाइट डिजाइ भी वेस्ट कोट के साथ स्कर्ट के साथपरफेक्टली ट्यून कर रहे हैं। ऐसी स्कर्ट को कई तरह के टॉप्स के साथ पहनकर लुक को खास बनाया जा सकता है।

जूलरी ने लगाए चार- चांद

प्रियंका का आउटफीड जितना कमाल दिखा, उतनी ही खास नजर आई उनकी जूलरी। कानों में डीवा ने ड्रॉप डिजाइन वाले छोटे- छोटे इयररिंग्स पहने हैं। और, हाथ में गोल्ड टोन वाला ब्रेसलेट पहनकर लुक को क्लासी टच दिया। वेस्टर्न लुक को और खास बनाने के लिए प्रियंका ने पैरों में न्यूड हील्स पहनी हैं। और, हाथ में क्लासी कलच बैग उठाकर प्यारी- सी मुस्कान से दिल जीतती दिखीं।

  • Related Posts

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के…

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    एक दौर हुआ करता था जब फिल्मों के साथ रजत  स्वर्ण और हीरक जयंती  जैसे शब्द जुड़ा करते थे। पच्चीस सप्ताह चली तो रजत, पचास तो स्वर्ण और साठ सप्ताह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र