POLITICS; ‘देश के युवा, छात्र और Gen Z लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं’, वोटी चोटी पर राहुल का बड़ा बयान

नई दिल्ली, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ अपने अभियान को लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताते हुए उम्मीद जताई है कि देश के युवा, छात्र तथा जेनरेशन-जेड वोट चोरी को रोकेगा।

कर्नाटक के अलांद विधानसभा में 6000 से अधिक वोटरों के नाम काटे जाने के अपने दावों को चुनाव आयोग द्वारा खारिज किए जाने के बावजूद कांग्रेस नेता अपने आरोपों पर कायम रहने का साफ संदेश देते हुए एक्स पोस्ट में पलटवार करते हुए कहा कि गंतव्य आईपी, डिवाइस पोर्ट और ओटीपी ट्रेल्स का विवरण कर्नाटक सीआईडी को मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा रोकी गई है। इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बहाने बनाना बंद कर कर्नाटक सीआईडी को सबूत तुरंत सौंपें।

इसके बाद एक्स पर एक दूसरे पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा, देश के छात्र, देश की जेन-जेड संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।

‘भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे स्थिति पैदा करना चाहते हैं क्या?’, राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘भारत का चुनाव आयोग बिना किसी पूर्वाग्रह के काम कर रहा है। राहुल गांधी लोकतंत्र को कमजोर करने, नागरिकों को गुमराह करने और बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश में व्यस्त हैं।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘घुसपैठिए की राजनीति पहले’ ही राहुल गांधी का एकमात्र एजेंडा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के अवैध मतदाताओं को संरक्षण देने के कथित एजेंडे को अनुमति दी गई तो अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के हितों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बार-बार आलोचना किए जाने के बाद चुनाव आयोग का बचाव करते हुए भाजपा नेता ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों एमएस गिल, जो यूपीए सरकार में मंत्री बने थे और टीएन शेषन, जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जैसे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों के संबंधों का हवाला देते हुए पलटवार किया।

‘टूलकिट की मदद से संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं’
उन्होंने कहा कि 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र से नाम हटाने की असफल कोशिश की गई थी। चुनाव आयोग ने खुद इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। चुनाव आयोग पहले ही मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस उपलब्ध करा चुका है। इतना सब होने के बाद कांग्रेस शासित कर्नाटक की सीआईडी ने अब तक क्या किया है? रिकॉर्ड के अनुसार, अलंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ही जीता था। तो क्या कांग्रेस वोट चुराकर जीती? राहुल गांधी ने खुद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि वह यहां लोकतंत्र बचाने नहीं आए हैं। अगर इसे बचाना नहीं है, तो क्या उनका लक्ष्य इसे नष्ट करना है? टूलकिट की मदद से वह लगातार हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और उन्हें कमजोर करते हैं।

‘राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस 90 चुनाव हार चुकी है’
उन्होंने राहुल पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस 90 चुनाव हार चुकी है। इसलिए वे अब निराधार और गलत आरोप लगा रहे हैं। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल को ‘हाइड्रोजन बम’ गिराना था, लेकिन वह केवल पटाखे लेकर आए।

‘बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत’
अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘एक ऐसा नेता जो चुनाव दर चुनाव हारता है और जनता की ओर से बार-बार नकारा जाता है, जिसके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगभग 90 चुनाव हार चुकी है। उसकी हताशा और निराशा लगातार बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी ने आरोपों की राजनीति को अपना आभूषण बना लिया है। जब उनसे अपने आरोपों की पुष्टि करने के लिए कहा जाता है, तो वे मुंह मोड़ लेते हैं और भाग जाते हैं। जब हलफनामा देने के लिए कहा जाता है, तो वे मुकर जाते हैं। बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है।’

  • Related Posts

    NEET PAPER;‘श‍िक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो…’, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

    नईदिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी कि 06 जून को नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यानी CJP प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन शनिवार…

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..