TROUBLE;पत्नी से झगड़ा कर मुसीबत में फंसा,बीयर पीकर नदी किनारे सो गया,आखें खुली तो चारों तरफ पानी ही पानी……..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक बीयर के नशे में नदी के किनारे बने टीले पर सो गया। जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा की चारों तरफ पानी ही पानी है। इसके बाद वह जान बचाने की गुहार लगाने लगा।

पहले तो उसने खुद निकलने की कोशिश के लेकिन पानी इतना ज्यादा था कि वह निकल नहीं सकता था। इसके बाद उसने मदद के लिए आवाज लगाई। कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया गया। दरअसल, उसने पत्नी से हुए झगड़े के बाद बीयर पिया और महानदी में मिट्टी के टीले पर सो गया। लेकिन पानी का स्तर ज्यादा होने की वजह से निकल नहीं पाया। इसके बाद उसने लोगों से चिल्लाकर मंदद मांगी।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

लोगों ने युवक को नदी के बीच में फंसा देखकर रेस्क्यू टीम को फोन किया। मदद के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने युवक को बचाने के लिए क्रेन का उपयोग किया। क्रेन के सहारे रस्सी डाली गई और फिर रेस्क्यू टीम पुल से नीचे उतरी। अंधेरा होने की वजह से युवक की लोकेशन देखने में कठिनाई आ रही थी। नीचे युवक को रस्सी से बांधा गया। फिर क्रेन के सहारे युवक को ऊपर खींचा गया।

बांध का गेट खोलने से पानी भरा

सुरक्षित बाहर आने के बाद युवक ने बताया कि उसका नाम हेमंत है और वह महासमुंद जिले का रहने वाला है। घरेलू बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। पत्नी से विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकला औऱ बीयर खरीदी। इसके बाद महानदी में ब्रिज के नीचे बने मिट्टी के टीले में जाकर बीयर पीकर वहीं सो गया। बुधवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश हुई थी। भारी बारिश के बाद निसदा डैम में वाटर लेवल बढ़ रहा था जिस कारण से उसके गेट खोल दिए गए थे। गेट खुलने से महानदी का भी वाटर लेवल बढ़ गया। युवक जिस जगह पर सोया था उसके चारों तरफ पानी भर गया।

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता