CRIME; महतारी सेवा एक्सप्रेस में शराब का अवैध परिवहन, वाहन चालक बर्खास्त,जिला समन्वयक को नोटिस

राजनांदगांव, जिले के छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा योजना के वाहन क्रमांक सीजी 07-सीपी 3015 के चालक राहुल साहू को पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने पर राज्य कार्यालय ने संबंधित चालक को सेवा से बर्खास्त कर दिया और इस मामले में जिला समन्वयक 102 महतारी सेवा एक्सप्रेस, श्री रजनीश श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

संबंधित वाहन साईराम टेक्नो मैनेजमेंट द्वारा राज्य कार्यालय से एमयू प्राप्त कर संचालित किया जाता है। कॉल सेंटर के माध्यम से आईडी जनरेट कर वाहन चालक अपना कार्य संपन्न करता है। इस मामले में वाहन चालक को किसी भी आदेश की सूचना नहीं मिली थी, फिर भी उसने अवैध रूप से शराब का परिवहन किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि 102 महतारी सेवा एक्सप्रेस के माध्यम से किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि के मामले में कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…