DA; लाखों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा! केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया महंगाई भत्‍ता, सैलरी में कितने रुपये बढ़ेंगे

नई दिल्‍ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को महंगाई भत्‍ते पर बड़ा फैसला किया. सरकार ने एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (DA) में 3 फीसदी का इजाफा किया है. अभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 55 फीसदी है और इसमें 3 फीसदी और जुड़ने से कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 58 फीसदी हो जाएगा. कैबिनेट ने डीए में बढ़ोतरी भले ही अक्‍टूबर में की है, लेकिन इसे जुलाई, 2025 से ही लागू माना जाएगा.

केंद्रीय कैबिनेट ने दिवाली से पहले ही अपने करीब 49 लाख कर्मचारियों और 59 लाख पेंशनधारकों को तोहफा दे दिया है. महंगाई भत्‍ते और महंगाई राहत यानी डीए और डीआर में बढ़ोतरी होने का फायदा मौजूदा कर्मचारियों के साथ ही पेंशनधारकों को भी मिलेगा. सरकार ने 3 फीसदी का डीए बढ़ाकर उन कयासों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि इस बार भी सरकार 2 फीसदी ही डीए बढ़ाएगी.

3 महीने का मिलेगा एरियर
सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्‍ता बढ़ाती है. इस बार भी इसे बढ़ाया भले ही अक्‍टूबर में गया है, लेकिन लागू जुलाई से ही माना जाएगा. ऐसे में जुलाई, अगस्‍त और सितंबर महीने का महंगाई भत्‍ता एरियर के रूप में दिया जाएगा. कर्मचारियों को अक्‍टूबर की सैलरी के साथ ही डीए का फायदा मिलना शुरू हो जाएगा और इसी महीने की सैलरी में पिछले तीन महीने का एरियर भी आ जाएगा. मौजूदा केंद्रीय कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स को भी महंगाई राहत के रूप में इसी तरह का लाभ मिलेगा.

अक्‍टूबर में कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
मान लीजिए किसी कर्मचारी कर्मचारी का बेसिक वेतन 50 हजार रुपये है तो इसमें 3 फीसदी का महंगाई भत्‍ता बढ़ने से हर महीने सैलरी में 1,500 रुपये का इजाफा होगा. इसका मतलब है कि अक्‍टूबर से हर महीने 1,500 रुपये ज्‍यादा की सैलरी आएगी. अक्‍टूबर महीने में सीधे 6 हजार रुपये की बढ़ोतरी दिखेगी, क्‍योंकि सैलरी में 3 महीने का एरियर भी जुड़कर आएगा, जो करीब 4,500 रुपये होगा. इस तरह, कुल बढ़ोतरी 6,000 रुपये हो जाएगी. इसी तरह, का लाभ पेंशनधारकों को भी मिलेगा.

  • Related Posts

    AIRPORT; दिल्ली,मुंबई समेत देश के आठ एयरपोर्ट पर फुल बॉडी स्कैनर लगाने का रास्ता साफ, बनाए जाएंगे ‘एफबीएस कॉरिडोर’

    नई दिल्ली, दिल्ली और मुंबई समेत देश के आठ एयरपोर्ट पर फुल बॉडी स्कैनर (FBS) लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने…

    RESIGN; महाभियोगा के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा,अत्यंत वेदना के साथ जज पद से इस्तीफा दे रहा हूं 

    0 जस्टिस वर्मा ने राष्ट्रपति को भेजे त्यागपत्र में क्या लिखा? नई दिल्ली,  जस्टिस यशवंत वर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जस्टिस वर्मा ने…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……