NAXAALITE; हिंसा की राह छोड़कर 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 27 पर था 65 लाख का इनाम…

जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद को आज फर एक बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें से 27 नक्सलियों पर कुल 65 लाख के इनाम घोषित थे. आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके के नक्सली शामिल हैं. सरकार की पुनर्वास पहल ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना से प्रभावित होकर सभी ने दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया है.

बता दें, हाल ही में 2 बड़े नक्सली चैतू और अनंत के सरेंडर के बाद नक्सलवाद की कमर पूरी तरह टूट चुकी है. बीत कुछ महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार बढ़ रहे दबाव और सरकार की पुनर्वास योजनाओं से प्रभावित होकर लगातार अलग-अलग माओवादी संगठनों से बड़ी संख्या में नक्सली हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़ गए हैं. 

आत्मसमर्पित नक्सलियों की पहचान

  1. कुमली उर्फ अनिता मंडावी – कंपनी नंबर 06 सदस्य / एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड
  2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम – कंपनी नंबर 10 सदस्य
  3. रंजन उर्फ सोमा मंडावी – कंपनी नंबर 06 सदस्य
  4. भीमा उर्फ जहाज कलमू – कंपनी नंबर 02 सदस्य
  5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम, आमदई एरिया कमेटी
  6. कुमारी मुन्नी कर्मा – प्लाटून नंबर 16 सदस्य
  7. लक्ष्मी अटामी – प्लाटून नंबर 16 सदस्य
  8. कृष्णा पदामी – पल्लेवाया पंचायत मिलिशिया कमांडर
  9. श्रीमती मंगड़ी उर्फ मंगली हेमला – ककाड़ी आरपीसी, केएएमएस अध्यक्ष
  10. दशरू डोडी – बेलनार आरपीसी, मिलिशिया सदस्य
  11. नंदू मंडावी – गमपुर पंचायत, सीएनएम कमांडर
  12. विज्जा मिच्चा – कोलनार आरपीसी, मिलिशिया अध्यक्ष
  13. हिड़मे कुहड़ाम – मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य / कृषि शाखा अध्यक्ष
  14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी – आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  15. राजू उर्फ गांधी लेकाम – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  16. जनकू वेको – बोंडगा आरपीसी, जनताना सरकार अध्यक्ष
  17. बुधराम माड़वी – पल्लेवाया आरपीसी, जनताना सरकार अध्यक्ष
  18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती – एलओएस सदस्य
  19. सुकलू कड़ियाम – गमपुर आरपीसी, जनताना सरकार अध्यक्ष
  20. टाकलू उर्फ अजय कश्यप – आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  21. बामन मंडावी – हंड्री आरपीसी, जनताना सरकार अध्यक्ष
  22. अर्जुन कुंजाम – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  23. कुमारी सोमारी परसा – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  24. विजय ओयाम – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  25. फुलमती उर्फ शांति वेको – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
  26. नितेष उर्फ बदरू अलामी – कुसमेली आरपीसी, सीएनएम सदस्य
  27. सुखराम कुहड़ाम – जैगूर आरपीसी, सीएनएम सदस्य
  28. मारा राम लेकाम – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य
  29. हेमला बुगुर – ताकीलोड़ पंचायत, कृषि शाखा सदस्य
  30. बबलु ओयाम – बेचापाल आरपीसी, छात्र संगठन सदस्य
  31. मंगडू लेकाम – डोडीतुमनार आरपीसी, डीएकेएमएस सदस्य
  32. बामन उर्फ साई कुंजाम – डोडीतुमनार आरपीसी, जनताना सरकार सदस्य / संस्कृति शाखा अध्यक्ष
  33. मल्ला बारसे – रेवाली पंचायत, संघम सदस्य
  34. पांडू ताती – ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य
  35. नंदा मड़काम – ककाड़ी आरपीसी, केएमएस सदस्य
  36. श्रीमती देवे मड़काम – ककाड़ी आरपीसी, केएमएस सदस्य
  37. लिंगा कुंजाम – अरनपुर आरपीसी, डीएकेएमएस सदस्य
    इन घटनाओं में थे शामिल: ये सभी विभिन्न नक्सली गतिविधियों, मुठभेड़ों, हमलों, रोड काटने, बैनर-पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे थे.
  • 2024 में गोबेल और थुलथुली जंगलों की मुठभेड़
  • 2019 भैरमगढ़—केशकुतुल के बीच पुलिस पर फायरिंग
  • 2020 मिनपा मुठभेड़, जिसमें 26 जवान शहीद हुए थे
  • विभिन्न क्षेत्रों में नक्सली बंद के दौरान तोड़फोड़ और प्रचार गतिविधियां

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि ‘पूना मारगेम’ बस्तर में स्थायी शांति और समग्र विकास की दिशा में परिवर्तनकारी पहल बनकर उभर रहा है. आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि भूमि सहित अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

20 महीनों में दंतेवाड़ा से 508 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

पुनर्वास नीति की वजह से पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा में 165 इनामी माओवादी समेत 508 लोग आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इसके अलावा ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 333 इनामी समेत 1160 माओवादी हथियार छोड़ चुके हैं.

  • Related Posts

    RAID; बर्बरिक और PRA समूह पर आयकर छापा, 225 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी की आशंका, 0 साल में 100 गुना बढ़ा कारोबार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े बर्बरिक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी में करीब 225 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी के…

    ACB; जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर रिश्वत लेते साथी सहित गिरफ्तार, कबाड़ी कारोबारी से मांगे थे डेढ़ लाख रुपए

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रायपुर और…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई