NAXALITE; बीजापुर मुठभेड़ की सर्चिंग में मिले 4 और शव, मारे गए माओवादियों की संख्या हुई 16

जगदलपुर,बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। पहले 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी, लेकिन सर्चिंग आगे बढ़ने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सुरक्षाबलों को आज 4 और माओवादियों के शव मिले हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि DIG कमलोचन कश्यप ने की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

इस मुठभेड़ में DRG के 3 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं। वहीं DRG के दो जवान घायल हुए हैं, हालांकि दोनों अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मुठभेड़स्थल से बरामद हथियारों में SLR, INSAS और 303 राइफलें शामिल हैं। सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। इलाके में अभी भी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है।

ऐसे हुआ था मुठभेड़

यह मुठभेड़ बुधवार सुबह 9 बजे उस समय शुरू हुई जब DRG, STF, COBRA और CRPF की संयुक्त टीम बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

  • Related Posts

    SEX RACKET; दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

    धमतरी,  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। किराए के मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर बैतूल, मध्यप्रदेश…

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    हैदराबाद, तेलंगाना में माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 31 मार्च, 2026 से पहले बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों ने शुक्रवार आत्मसर्पण कर दिया.…

    You Missed

    SEX RACKET; दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

    SEX RACKET; दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा