NAXALITE; 1 करोड़ के इनामी CCM रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर,6 महिलाएं भी शामिल

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई, बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर खैरागढ़ जिले में सक्रिय CCM मेंबर रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वालों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र में 7-8 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। सभी नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष अपने-अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह कुम्ही गांव में आत्मसमर्पण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। इस बड़ी घटना को लेकर आईजी स्तर के अधिकारी आज प्रेस वार्ता कर पूरे ऑपरेशन और सरेंडर से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं।

1 करोड़ का इनामी था CCM रामधेर मज्जी

आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ा नाम CCM रामधेर मज्जी का है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। रामधेर मज्जी लंबे समय से नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल था और कई गंभीर नक्सली घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है। सरेंडर करने वालों में CCM, DVCM, ACM और PM स्तर के नक्सली भी शामिल हैं। CC मेंबर रामधेर मज्जी के सरेंडर के बाद माना जा रहा है नक्सलियों का MMC जोन लगभग खत्म हो गया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली और बरामद हथियार

  • रामधेर मज्जी – CCM – AK47
  • चंदू उसेंडी – DVCM – 30 कार्बन
  • ललिता – DVCM – कुछ नहीं
  • जानकी – DVCM – इंसास
  • प्रेम – DVCM – AK47
  • रामसिंह दादा – ACM – 303
  • सुकेश पोट्टम – ACM – AK47
  • लक्ष्मी – PM – इंसास
  • शीला – PM – इंसास
  • सागर – PM – SLR
  • कविता – PM – 303
  • योगिता – PM – कुछ नहीं
  • Related Posts

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    LIQUOR; महुआ शराब से दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम, शराब की अवैध बिक्री पर सवाल

    महासमुंद, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना तहसील क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर