कला-साहित्य
BIRTHDAY; रमन सिंह से मिले कोतवार संघ के नेता, दी जन्म दिन की बधाई, भाजपा नेताओं ने भी बधाई दी

रायपुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के 73 में जन्मदिन पर कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव एवं कोटवार संघ के गिरवर मानिकपुरी के नेतृत्व में कोटवार संघ का प्रतिनिधिमंडल उनके निवास में मिला। कोटवार संघ के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी एवं दीर्घायु होने की कामना की।
विस अध्यक्ष रमन सिंह से मिलकर मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबके मार्गदर्शक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर निवास पर आत्मीय भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें दीं। भाजपा नेता अशोक बजाज, छगन मुंदडा,राजीव अग्रवाल ने भी डा रमन सिन्ह को जन्म दिन की बधाई दी।