PROTEST; जिंदल कोल ब्लॉक की हुई जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण उग्र,मंच से कहा गया अपशब्द, समर्थकों को पहनाई जूते की माला

रायगढ़, जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर तमनार क्षेत्र में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में विरोध के बीच आयोजित जनसुनवाई के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया है। तमनार ब्लॉक में एनपीएल की कोयला खदान जनसुनवाई का आक्रोशित ग्रामीण अब खुलकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

जनसुनवाई के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि इसका समर्थन करने वालों को जूते की माला पहनाई जा रही है। इसी बीच महिला को भी भीड़ ने जूते की माला पहनाकर विरोध जताया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री सहित जिले के बड़े अधिकारियों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया गया था।

ग्रामीणों हुए उग्र

मिली जानकारी के अनुसार, गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में 8 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर तमनार अंचल के 14 गांवों के ग्रामीण लगातार विरोध दर्ज कर रहे थे। ग्रामीणों ने धौराभांठा स्कूल मैदान में रातभर रतजगा कर प्रदर्शन किया। लेकिन प्रशासन ने अचानक स्थल बदलकर बाजार क्षेत्र में जनसुनवाई आयोजित कर दी, जिससे ग्रामीण भड़के हुए हैं और लगातार जनसुनवाई का विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सहमति के बिना जनसुनवाई आयोजित की गई और उनकी जमीन व हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं प्रशासन का तर्क दिया है कि सुरक्षा कारणों से स्थल बदला गया है।

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को मंच से कहा गया अपशब्द

इससे पहले धौराभांठा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विरोध कर रहे ग्रामीणों में से एक व्यक्ति ने मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और भाजपा नेताओं ने संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां