RPF; आरपीएफ के तीन आईजी, तीन कमांडेंट समेत 7 एएससी के तबादले, बिलासपुर के सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर का भी तबादला

नई दिल्ली, रेलवे सुरक्षा बल (RPF/IRPF) में ऊपरी स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. डीजी आरपीएफ की हरी झंडी के बाद तबादले के कई आदेश गुरुवार को जारी किये गये, इनमें तीन आईजी PCSC, दो सीनियर कमांडेंट, एक कमांडेंट, 07 सहायक कमांडेंट समेत कुल 9 का तबादला किया गया है.

रेलवे बोर्ड स्तर पर जारी तबादला आदेश में CLW से IG-cum-PCSC सत्य प्रकाश को NCR में तारीक अहमद की जगह भेजा गया है. तारीक 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. वहीं NCR से रेणू पुष्कर छिब्बर को RCF में IG-cum-PCSC बनाकर भेजा गया है. वही RCF से प्रदीप कुमार गुप्ता को  NCR में IG-cum-PCSC बनाया गया है.

सौरव कुमार को पोस्ट डाउनग्रेड कर भेजा गया बिलासपुर 

डीजी आरपीएफ ने एक बड़े फेरबदल के तहत सलेम के डीएससी सौरभ कुमार को पोस्ट डाउनग्रेड का बिलासपुर भेजा है. यहां उनकी पोस्टिंग अस्थायी तौर पर प्रशासनिक इंस्टरेस्ट में दिखायी गयी है. इस तरह बिलासपुर डिवीजन में सीनियर कमांडेंट की जगह बतौर कमांडेंट सौरभ कुमार की तैनाती की गयी है. यहां से सीनियर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर को डीडीयू का सीनियर कमांडेंट बनाया गया है. जबकि डीडीय से सीनियर कमांडेंट जतिन बी राज को NFR के लांबडिंग में सीनियर कमांडेंट बनाकर भेजा गया है.

वहीं एक अगल तबादला आदेश में सात ASC समेत कुल 09 लोगों का इधर से उधर किया गया है. इसमें सभी सहायक कमांडेंट शामिल है. दीपक सोनटके को दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो का ASC बनाकर भेजा गया है.

  • Related Posts

    PASSPORT; अब नया पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई शुल्क दरें

    रायपुर, नया पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 100 से 2000 अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने द्वारा पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2026 के तहत एक नया सर्कुलर जारी कर 14…

    ROAD; निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित

    0 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी प्रवेश एवं निकास मार्ग किए बंद, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई रायपुर, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारे…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’