LIQUOR SCAM; सौम्या चौरसिया को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड, शराब घोटाले में 115 करोड़ मिलने का आरोप

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आज सौम्या चौरसिया को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

निलंबित IAS सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. इस गिरफ्तारी के बाद ED को उनकी तीन दिनों की रिमांड दी गई थी. आज रिमांड खत्म होने के बाद सौम्या चौरसिया की ED की विशेष कोर्ट में पेशी की गई, जहां से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. दो दिनों से लगातार सौम्या चौरसिया से ED की टीम पूछताछ कर रही थी.

शराब घाटोला मामले में ED की जांच में सौम्या चौरसिया को लगभग 115.5 करोड़ रुपए मिलने के आरोप लगे हैं. इसके अलावा जांच के दौरान मिले डिजिटल रिकॉर्ड, जब्त सामग्री और लिखित बयानों के रूप में इकट्ठा किए गए सबूतों में सामने आया है कि सौम्या चौरसिया शराब सिंडिकेट में सक्रिय भूमिका थी.

निरंजन दास को 3 दिन की ED की रिमांड

3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. सौम्या चौरसिया के बाद रिटायर्ड IAS निरंजन दास की भी गिरफ्तारी की गई है. वह पहले से जेल में बंद थे. EOW ने उन्हें गिरफ्तार किया था. अब ED की टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीन दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है.

3200 करोड़ का शराब घोटाला

बता दें कि प्रदेश में 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाले में जांच जारी है. आरोप है कि 2018 से 2023 के बीच जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी और CM भूपेश बघेल थे तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर EOW ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक EOW के मुताबिक पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी, लेकिन जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 करोड़ नहीं बल्कि 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है.

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर