PROTEST; बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या पर आक्रोश, दिल्ली में बांग्लादेशी हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

नईदिल्ली, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दिल्ली स्थित बांग्लादेशी हाई कमीशन के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में मोहम्मद यूनुस के पोस्टर लेकर ‘बांग्लादेश बायकॉट’ और ‘बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए एक आवाज’ जैसे नारे लगाते नजर आए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शुरुआती बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही बांग्लादेशी हाई कमीशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। प्रदर्शनकारियों को हाई कमीशन की ओर बढ़ने से पहले ही रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहला बैरिकेड तोड़ने में सफल रहे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उन्हें हाई कमीशन तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर दुनियाभर में हिंदू समुदाय में आक्रोश देखा जा रहा है। भारत के अलावा नेपाल में भी दीपू को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए गए हैं। वहीं, अमेरिका से लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों का मुद्दा उठाया गया है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है।

पिछले सप्ताह छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में एक बार फिर अशांति फैल गई। हादी सरकार विरोधी प्रदर्शनों का प्रमुख चेहरा था, जिन आंदोलनों के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तापलट हुआ था। हालिया प्रदर्शनों के दौरान कुछ समूहों ने भारत के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसी बीच बांग्लादेश के मयमनसिंह में हिंदू समुदाय से जुड़े दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद उनका शव पेड़ से लटकाकर जला दिया गया। इस घटना ने न केवल बांग्लादेश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आक्रोश पैदा कर दिया है।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग पर हमले की कोशिश

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने चटगांव में भारत के सहायक उच्चायोग पर धावा बोलने की कोशिश की। इस घटना के बाद भारत ने अपने मिशन में वीज़ा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। बुधवार को भारत ने बांग्लादेश के राजनयिक रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया और ढाका में भारतीय मिशन के आसपास असुरक्षा पैदा करने की योजना बना रहे कुछ चरमपंथी तत्वों पर अपनी गहरी चिंता जताई।

  • Related Posts

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    COAL SCAM; कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई नेताओं को नोटिस, 5 अक्टूबर को पेशी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य के बहुचर्चित कोल लेवी और अवैध वसूली मामले में जांच एजेंसी ने एक बार फिर शिकंजा कसा है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर