NAXALITE; फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह! नक्सल-खात्मे की रणनीति की करेंगे समीक्षा

 रायपुर, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन तय होने के बाद से गृहमंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आते रहे हैं. हर दौरे में वे नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों और राज्य सरकार के साथ नई रणनीति तय करते रहे हैं. वहीं एक बार फिर जनवरी में अमित शाह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं. इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने जानकारी दी है.

जानकारी के मुताबित अमित शाह इस बार रायपुर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सकते हैं. इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ नक्सल मोर्चे से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में अब तक की कार्रवाई, हासिल की गई उपलब्धियों और शेष चुनौतियों पर चर्चा हो सकती है. साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए किन ठोस कदमों को और तेज किया जाए.

डिप्टी CM अरुण साव ने नक्सल खात्मे और अमित शाह के दौरे को लेकर कहा है कि छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है. नक्सली सरेंडर कर रहे है या तो मारे जा रहे है. मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद खत्म हो जाएगा.

नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026 की स्पष्ट समयसीमा तय की है. इस ऐलान के बाद से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा रहा है कि नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. डेडलाइन पूरी होने में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है और इस दौरान नक्सलवाद पर आखिरी निर्णायक प्रहार की तैयारी की जा रही है.

लगातार छग प्रवास

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित डीजी-आईजी कांफ्रेंस भी नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति के लिहाज से अहम मानी गई थी। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों तक मौजूद रहे थे, जबकि अमित शाह चार दिनों तक रायपुर में रुके थे। इस कांफ्रेंस के समाप्त होने के महज 12 दिन बाद ही गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. अब एक बार फिर उनके इसी माह छत्तीसगढ़ आने की संभावना जताई जा रही है.

  • Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच