ACCIDENT; पेड़ से टकराने से कार सवार 2 लोगों की मौत, 3 घायल, पूर्णिमा स्नान करने रायपुर से जा रहे थे अमरकंटक

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कार सवार श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान करने रायपुर से अमरकंटक जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

मरने वालों की पहचान रामकुमार धीवर (45) और राजकुमार साहू निवासी रायपुर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना निवासी रामकुमार धीवर, दलदल सिवनी निवासी अपने दोस्त निलेश्वर धीवर (38), खरोरा मजेठा निवासी सुखसागर मानिकपुरी (39), दलदल सिवनी के अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साहू के साथ पूर्णिमा स्नान करने के लिए अमरकंटक जाने के लिए निकले थे।

सुबह करीब 9 बजे उनकी कार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास पहुंची। इसी दौरान जंगल में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटें आई, जिससे दोनों की मौत हो गई। निलेश्वर और उनके 2 साथी घायल हो गए।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद परिजन शव को रायपुर लेकर रवाना हो गए।

  • Related Posts

    SUICIDE; ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नॉन टीचिंग वाली नौकरी से जाने थीं परेशान

    0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस कोलकाता,  पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता…

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती