FOREST; जंगल में फिर तेंदुए की मौत,विभाग के ढुलमुल रवैये पर उठे गंभीर सवाल, हाईकोर्ट पहले ही ले चुका है संज्ञान

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और खैरागढ़ के बीच स्थित वन क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर तेंदुए की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत रानीगंज क्षेत्र का है, जहां एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला. यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि बीते कुछ समय से इसी वन क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसके बावजूद वन विभाग का रवैया ढुलमुल और गैर-जिम्मेदाराना नजर आ रहा है.

वन विभाग के अनुसार मृत तेंदुए का डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में दाह संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई. विभागीय सूत्रों का दावा है कि तेंदुए को इंटरनल इंज्यूरी थी और उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. इस संबंध में डीएफओ आयुष जैन ने भी इसे प्राकृतिक मृत्यु बताया है. लेकिन जिस तरह से पोस्टमार्टम और दाह संस्कार की कार्रवाई बिना जानकारी सार्वजनिक किए की गई, उसने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मौत प्राकृतिक है, तो फिर डोंगरगढ़ खैरागढ़ के इसी बेल्ट में बार-बार तेंदुओं की जान क्यों जा रही है? क्या यह महज संयोग है या फिर इसके पीछे वन विभाग की कमजोर निगरानी, लचर गश्त और समय पर कार्रवाई न करना जिम्मेदार है.

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए यह तथ्य भी अहम है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहले ही तेंदुए और अन्य वन्यजीवों की संदिग्ध मौतों पर संज्ञान ले चुका है. हाईकोर्ट ने पूर्व के मामलों में अवैध शिकार और वन्यजीव सुरक्षा में चूक को लेकर वन विभाग से जवाब तलब किया था और स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ऐसी घटनाओं की पारदर्शी और प्रभावी जांच की जाए. इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात में कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा है.

  • Related Posts

    SUICIDE; ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नॉन टीचिंग वाली नौकरी से जाने थीं परेशान

    0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस कोलकाता,  पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता…

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती