ELECTION; रायपुर प्रेस क्लब निर्वाचन के लिए कुल 38 प्रत्याशियों के नामांकन फार्म जमा,आज छंटनी एवं नाम वापसी

रायपुर, रायपुर प्रेस क्लब निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 01 जनवरी 2026 को किया गया था। मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2026 निर्धारित थी, जिसके अंतर्गत कुल 114 सदस्यों से दावा-आपत्तियां प्राप्त हुईं। प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विधिवत निराकरण करते हुए दिनांक 05 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। 13 जनवरी को मतदान होगा।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों का विवरण इस प्रकार है :- अध्यक्ष पद हेतु – 06, उपाध्यक्ष पद हेतु – 08, कोषाध्यक्ष पद हेतु – 06, महासचिव पद हेतु – 08, संयुक्त सचिव पद हेतु – 10 । इस प्रकार कुल 38 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 09 जनवरी 2026 को की जाएगी, जबकि नाम निर्देशन पत्रों की वापसी हेतु 10 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।

अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण

इसी क्रम में 08 जनवरी 2026 को रायपुर प्रेस क्लब निर्वाचन के संबंध में अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण अपर कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर की उपस्थिति में अतिरिक्त तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश देवांगन द्वारा दिया गया।

  • Related Posts

    FIR; वन कर्मियों को चार घंटे बंधक बनाने वाले 10 ग्रामीणों पर जुर्म दर्ज, अवैध शिकार की खबर पर पहुंचा था अमला

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा के वनखंड कक्ष क्रमांक 95-96 में जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस के अवैध विक्रय की…

    COLLECTOR; नियम सबके लिए बराबर, कलेक्टर ने खुद को दे दी सजा, कर्मचारी भी रह गए सन्न

    बिलासपुर, आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे बदलने के लिए…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा