ACB; महिला एवं बाल विकास विभाग के लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में एसीबी ने छापा मारकर सहायक ग्रेड-02 (लिपिक) गिरीश कुमार वारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विभागीय गलियारों में लंबे समय से चल रही अवैध वसूली की शिकायत के बाद की गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक गिरीश कुमार वारे पर विभाग में कार्यरत एक भृत्य से कथित ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर भृत्य से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी ट्रांसफर कराने के नाम पर 30 हजार रुपये पहले ही वसूल चुका था।

मामले में यह भी गंभीर आरोप सामने आए हैं कि जब भृत्य ने शेष रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी लिपिक ने दबाव बनाते हुए उसकी पल्सर बाइक जबरन अपने पास रख ली थी। पीड़ित की शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरे मामले की सत्यता की जांच की और पुष्टि होने पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

छापे के दौरान एसीबी की टीम ने कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह के मामलों में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी तो शामिल नहीं हैं। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग सहित पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती