JOBS; शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर में 12 जनवरी को प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेला

रायपुर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायपुर द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे से एक दिवसीय प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मेले में रायपुर एवं आसपास की कई प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयाँ सहभागिता करेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से जिंदल स्टील प्लांट मंदिर हसौद, जायसवाल निको सिलतरा, मोनेट प्लांट, हीरा-सीता इस्पात प्लांट, रजत इक्विपमेंट्स, टाटा पावर प्लांट, ड्यूराटेक, टाटा मोटर्स, मेटलोन इंडस्ट्री, कल्पतरु पावर प्लांट, सोलर इंडस्ट्रीज, अदाणी ग्रुप, कोया इंडस्ट्रीज, हुंडई, प्रेस्टीज मेटालिक, रघुनाथ इंडस्ट्रीज सहित रायपुर स्थित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।

इस प्लेसमेंट/अप्रेंटिसशिप मेले में सभी ट्रेडों से आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं।

यह प्लेसमेंट कैंप शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सड्डू एम.जी.एम. आई हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड, रायपुर में आयोजित होगा ।

  • Related Posts

    JOBS; राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर, प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं…

    HMT; सरकारी कंपनी में बिना परीक्षा मिल रही 80 हजार की नौकरी, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

     नईदिल्ली, जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका आया हुआ है। भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड (HMT) को यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट की जरूरत है। जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर