ACTION;अश्लील डांस मामले में हटाए गए एसडीएम तुलसी दास मरकाम, नोटिस जारी…

0 हवलदार निलंबित, दो जवान लाइन अटैच, आयोजक गिरफ्तार

गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस के आयोजन मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है और कलेक्टोरेट अटैच कर दिया है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन किया गया था। मनोरंजन का हवाला देकर आयोजन समिति ने मैनपुर एसडीएम से अनुमति ली थी, लेकिन आयोजन के तीसरे दिन से मंच पर अश्लील डांस कराया जाने लगा। ओडिशा से बुलाई गई बार डांसरों ने अर्धनग्न अवस्था में प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला तब और गंभीर हो गया, जब यह सामने आया कि आयोजन स्थल पर खुद एसडीएम तुलसी दास मरकाम भी मौजूद रहे और उन्होंने अश्लील डांस का आनंद लिया। आयोजन के दौरान अफसरों, पुलिसकर्मियों और रसूखदारों ने खुलेआम पैसे भी लुटाए, जिसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

आयोजक गिरफ्तार

थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजन करता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, (3) (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। 10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया।

प्रधान आरक्षक सस्पेंड, दो पुलिस कर्मी लाइन अटैच

मामले में एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है। दो आरक्षकों को लाइन अटैच करने के साथ ही एक प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया है। प्र.आर. 366 दिलोचन रावटे को निलंबित किया गया है, जबकि आरक्षक क्रमांक 143 शुभम चौहान और आरक्षक क्रमांक 438 जय कंसारी पर भी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्यक्रम में चल रही अश्लीलता की जानकारी होने के बावजूद कर्मचारियों ने थाना में सूचना देकर अपना कर्तव्य नहीं निभाया। बल्कि वे एसडीएम के सामने ही कार्यक्रम में थिरकते नजर आए।

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती