ACCIDENT; ओडिशा में चार्टर प्‍लेन क्रैश, 2 पायलट समेत 6 घायल, राउरकेला एयरस्ट्रिप पर हादसे से फ्लाइट ऑपरेशन पर असर

राउरकेला/भुवनेश्वर, ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने बताया कि शनिवार को राउरकेला के पास एक निजी एयरलाइन के छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए. जेना ने पत्रकारों को बताया, “राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहे नौ सीटों वाले एक निजी ए-1 विमान में छह यात्री सवार थे, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है. यह दुर्घटना राउरकेला से 10 किलोमीटर दूर जलदा में हुई. ईश्वर की कृपा से यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है.”

बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया, “यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था. राउरकेला से 10 किलोमीटर पहले उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चार यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे. सभी सुरक्षित हैं. यह इंडिया वन एयरलाइंस का विमान है. विमान का नंबर सी-208 है.”

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशक को स्थिति से अवगत करा दिया है. उन्होंने कहा, “हमारे निदेशक जल्द ही दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे.” बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि यह राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच एक निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित नियमित उड़ान थी.

घायल पायलटों की पहचान कैप्टन नवीन कडंगा और को-पायलट तरुण श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वहीं, घायल यात्रियों में सुशांत कुमार बिस्वाल, अनीता साहू, सुनील अग्रवाल और सबिता अग्रवाल शामिल हैं. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

राहत की बात, कोई गंभीर नहीं

भुवनेश्वर एयरपोर्ट के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल सुरक्षित हैं और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि विमान ने आपात स्थिति में लैंडिंग की, जिसमें कुछ यात्रियों और क्रू को चोटें आईं, लेकिन समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. ओडिशा सरकार के परिवहन मंत्री विभूति जेना ने भी इस घटना पर बयान देते हुए कहा कि यह एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई. उन्होंने कहा, ‘विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. शुरुआती जांच में तकनीकी या मेकेनिकल खराबी की आशंका जताई जा रही है. पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.’

लैंडिंग-टेकऑफ प्रभावित

घटना के बाद एयरस्ट्रिप पर कुछ समय के लिए फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित रहा. प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और विमान को सुरक्षित स्थान पर हटाने की प्रक्रिया शुरू की. विमानन सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच करेंगी कि उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी कैसे उत्पन्न हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं. फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है और प्रशासन ने राहत की सांस ली है कि एक बड़ा विमान हादसा टल गया.

  • Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच