CRIME; महंगे शौक और बॉयफ्रेंड को कार दिलाने ‘चोर’ बनी गर्लफ्रेंड, RTO चाचा के घर में की 5 करोड़ की चोरी

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में एक युवती अपने महंगे-महंगे शौक पूरे करने और अपने बॉयफ्रेंड को कार दिलाने के लिए चोर बन गई. युवती ने अपने ही RTO चाचा के घर में करीब 5 करोड़ रुपए की चोरी कर ली. युवती ने तीन बार में 15 लाख कैश और 4 किलो सोने की चोरी को अंजाम दिया. इस रकम से पहले उसने अपने लिए आईफोन खरीदा और बाद में अपने बॉयफ्रेंड को 25 लाख रुपए की लग्जरी कार भी गिफ्ट की.

iPhone से शुरू हुई चोरी, विला में पार्टी और लग्जरी कार तक पहुंची

पूरा मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह (रैनीडांड) का है. पुलिस ने करोड़ों की चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए खुलासा किया कि यह चोरी की वारदात को पीड़ित RTO अधिकारी विजय निकुंज की सगी भतीजी मीनिल निकुंज ने अंजाम दिया है.

मीनिल ने पहली बार घर से चोरी iPhone खरीदने के लिए की थी. उसने घर की अलमारी में रखे 2 लाख रुपए चुराए थे. उस समय घर वालों को पता नहीं चला तो उसका हौसला बढ़ गया. इसके बाद उसने घर से 3 लाख और तीसरी बार में अपनी दादी के पास से कमरे की चाबी चुराकर पूरा सूटकेस चुरा लिया. चोरी की रकम से मीनिल और उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान ने 25 लाख की हैरियर कार खरीदी. इतना ही नहीं रायपुर के विला में अपना जन्मदिन मनाया,सिर्फ जन्मदिन पर 3 दिनों में रायपुर और दुर्ग के रिसॉर्ट में 5 लाख रुपए खर्च किया और लाखों रुपए पिकनिक और मौज-मस्ती में उड़ा दिए.

ओडिशा में बेचे सोने के बिस्किट

जांच में सामने आया कि मीनिल ने जो सूटकेस चोरी किया था उसमें 15 लाख कैश के अलावा भारी मात्रा में सोने के बिस्कुट और जेवर थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है. एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जब जशपुर से लगे रानीदाह वॉटरफॉल में पार्टी मना रहे थे, तभी उनके किराए के कमरे से किसी और ने वह सूटकेस (जिसमें सोना था) चुरा लिया.

फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी मीनिल और उसके बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को रांची के एक होटल से घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस ने अब तक 51.82 लाख रुपए का सामान बरामद कर लिया है, जिसमें हैरियर कार, 3 सोने के बिस्कुट, 86000 रुपए नगद,3 मंगलसूत्र और iPhone शामिल है.

  • Related Posts

    SCAM; 10-10 हजार कर निकाले गए 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग मामले में नया खुलासा

    धमतरी, छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बीच धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल…

    SUICIDE; तीसरे प्रयास में भी नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, दबाव में थी छात्रा

    जगदलपुर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार (16 जुलाई) देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’