HC;कस्टम मिलिंग घोटाले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा एवं अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली जमानत

0शराब घोटाले में आरोपी मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को भी जमानत मिली

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाला केस में हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। वहीं शराब घोटाला मामले में 2 आरोपी मुकेश मनचंदा और अतुल सिंह को भी जमानत मिली है। बचाव पक्ष के वकील हर्षवर्धन परघनिया ने बताया कि कस्टम मिलिंग घोटाले में ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया था, जिस पर ढेबर और टूटेजा को आज बेल मिल गई है। वहीं शराब घोटाला मामले में मुकेश और अतुल को राहत मिली है।

140 करोड़ का कस्टम मिलिंग घोटाला

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कस्टम मिलिंग घोटाला 140 करोड़ रुपए से अधिक का है। आरोप है कि 140 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली की गई है, इसमें अफसर से लेकर मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तक शामिल हैं। अलग-अलग राइस मिलर्स द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई में कस्टम मिलिंग का चावल जमा किया जाता रहा। इस घोटाले में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को अरोपी बनाए गए हैं और दोनों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया था। इसके बाद दोनों को जेल दाखिल किया गया था। अब हाईकोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई है।

20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अवैध वसूली

EOW ने बताया था कि फरवरी 2025 में रोशन चंद्राकर और मनोज सोनी के खिलाफ ईओडब्ल्यू द्वारा कस्टम मिलिंग घोटाले में पहला चालान प्रस्तुत किया गया था। अनिल टुटेजा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ शुरू से आपराधिक षड्यंत्र होता रहा। कस्टम मिलिंग में राइस मिलों से अवैध वसूली की गई थी। इस अवैध वसूली से कम से कम 20 करोड़ रुपए प्राप्त किए गए। राइस मिलरों से अवैध वसूली करने के लिए मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारियों पर दबाव बनाकर राइस मिलों का बिल लंबित रखा जाता था, जिससे राइस मिलर दबाव में आकर 20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अवैध राशि देते थे।

कांग्रेस सरकार में रखूदार थे अनवर ढेबर

अनवर ढेबर साल 2022 से 2023 तक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति थे। आयकर विभाग के छापे के दौरान प्राप्त डिजिटल साक्ष्य से इस बात के प्रमाण मिले थे कि वह न केवल शराब घोटाला बल्कि तत्कालीन सरकार के समय अन्य महत्वपूर्ण विभाग जैसे लोक निर्माण विभाग, वन विभाग में भी प्रभाव रखते थे। अनवर ढेबर द्वारा कस्टम मिलिंग घोटाले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा के लिए राइस मिलों से की गई अवैध वसूली का संग्रहण व्यय निवेश और उपभोग किया गया है।

  • Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच