FIRE; राजधानी के बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग, बस संचालकों में हड़कंप

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में मंगलवार देर रात अप्रिय घटना हुई. बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी 5 बसें आग लगने के बाद जलकर खाक हो गई. घटना को लेकर बस संचालकों में हड़कंप मच गया है. शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है. 

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की देर रात की है. पार्किंग में खड़ी बसों में अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में 5 बसें आ गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया. इसमें बसें आग की चपेट में नजर आ रहीं हैं.  सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक गाड़ियां पूरी तरह से खाक हो गई थी.   फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

  • Related Posts

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    FIRING; टाइगर श्रॉफ पर हमले में तीन शूटर कोटा से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    मुम्बई, महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच