NAXALITE; अब अर्बन नक्सलियों की बारी, नक्सल मुक्त भारत के बाद सरकार का रोड मैप तैयार

0छत्तीसगढ में अर्बन नक्सलियों की सूची संधारित की जा रही

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक भारत को ‘नक्सल-मुक्त’ बनाने का टारगेट तय कर रखा है, जो समय पर पूरा होने का भरोसा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने देश से वामपंथी उग्रवाद के सफाए के बाद की योजना पर भी काम शुरू कर दिया है। इसके लिए 10 सूत्री रोड मैप तैयार किया गया है, ताकि जो इलाके नक्सलियों और माओवादियों से आजाद कराए गए हैं, उनपर वे दोबारा कब्जा न कर सकें। इस रोड मैप में ‘अर्बन नक्सलियों’ का पूरी तरह से सफाया भी एक बहुत बड़ा एजेंडा है। छत्तीसगढ में भी अर्बन नक्सलियों की सूची संधारित की जा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2026 को जब सरकार भारत के नक्सल मुक्त होने की घोषणा कर देगी, उसके बाद की स्थिति के लिए उन क्षेत्रों के विकास के लिए कई तरह की योजनाओं पर एक साथ अमल शुरू किया जा रहा है। इसके तहत जो भी सरकारी योजनाएं वहां नहीं पहुंच पाई हैं या आधी-अधूरी हैं, उनपर पूर्ण रूप से अमल पर जोर दिया जा रहा है। इस 10 सूत्री रोड मैप में उन इलाकों की सुरक्षा रणनीतियों में बदलाव भी शामिल है।

मुख्य सचिवों की बैठक में मिला पूरा रोड मैप

नक्सल और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए नया भविष्य तैयार करने के इरादे से केंद्र ने जो 10 सूत्री रोड मैप बनाया है, वे कुल मिलाकर पांच तरह की चुनौतियों पर आधारित हैं, जो दिसंबर में संपन्न हुए मुख्य सचिवों की बैठक में गृह मंत्रालय की ओर से साझा किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इनमें से ज्यादातर मुद्दे इन पिछड़े क्षेत्र के विकास, शिक्षा, आजीविका और गवर्नेंस के मसलों से जुड़े हैं, लेकिन सबसे अहम उन अर्बन नक्सलियों पर नकेल कसना है, जिन्हें देश में नक्सली समस्या का बहुत बड़ा कारण माना जा रहा है।

नाक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर फोकस

मसलन, सरकार सबसे पहले उन 38 प्राथमिकता वाले जिलों पर फोकस करेगी, जो अबतक नक्सलवाद की वजह से पिछड़े, गरीब और अशिक्षत रह गए हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि केंद्र सरकार की सभी 137 योजनाएं यहां तेजी से पहुंचें और उससे क्षेत्र के लोग जल्द से जल्द लाभांवित हों। इसके लिए सभी तरह की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी अपनाई जा रही है। इसी तरह से आजीविका का एक्शन प्लान भी तैयार है। इसकी मदद से प्रत्येक परिवार की मासिक आय 25,000 से 30,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती