NAXALITE; नेशनल पार्क में नक्सलियों और DRG जवानों के बीच मुठभेड़,नक्सली लीडर पापाराव और दिलीप वेंडजा की मौजूदगी में 2 माओवादी ढेर

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हॉट स्पॉट नेशनल पार्क एरिया में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की है. बीजापुर जिले में 2026 की पहली कार्रवाई में जवानों को सफलता मिली है. मट्टीमरका के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें अबतक दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. घटनास्थल से दो ऑटोमेटिक हथियार भी बरमाद किया जा चुका है. एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर अभियान शुरू किया. इसी दौरान उनका नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से सामना हो गया. सुबह से दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. घटनास्थल से दो AK47 राइफल भी बरामद किया गया है.

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के बड़े लीडरों में से एक पापाराव और दिलीप वेंडजा की भी मुठभेड़ में होने की आशंका है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी मुठभेड़ जारी है. पृथक जानकारी अलग से साझा की जाएगी.

बता दें कि यह वही नेशनल पार्क एरिया है, जहां जवानों ने कई बड़े नक्सली मार गिराए गए. इनमें 8 लाख का इनामी नक्सली स्नाइपर और डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना, पापाराव की पत्नी डीवीसीएम उर्मीला शामिल हैं. इसके अलावा कुछ दिन पहले इस इलाके में सक्रीय नक्सलियों ने सरेंडर भी किया था.

  • Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…