FRAUD;कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसों की मांग की कोशिश

0 जिला प्रशासन ने किया अलर्ट, ऐसे किसी भी मैसेज या कॉल की जानकारी पुलिस या साइबर सेल को देने की अपील

नारायणपुर, कलेक्टर नम्रता जैन के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर आम नागरिकों और अधिकारियों से पैसे की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार फर्जी व्यक्ति मोबाइल नंबर +84 562679691 के माध्यम से कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग कर पैसों की मांग कर रहा है। संबंधित बैंक खाते में दर्ज नाम मो. शवीर बताया गया है, जिसका अकाउंट नंबर 27110100044055 तथा IFSC कोड BARBOBLYHAR है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा इस प्रकार की कोई भी व्यक्तिगत धन मांग नहीं की गई है। यह पूरी तरह साइबर ठगी का मामला है। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का लेन-देन करें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी को इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है। 

  • Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की अनदेखी,पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

    रायगढ़ , छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए सतत निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।…

    MINING; एक्शन में खनिज विभाग, 4 क्रेशर सील, संचालकों को जारी किया नोटिस

    रायपुर,  रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं डिप्टी डायरेक्टर खनिज राजेश मालवे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने शनिवार को धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….