CRIME; कार से 25 किलो गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, खरीददार निकला राजधानी निवासी

0 गांजा तस्करी पर ANTF की बड़ी कार्रवाई , सीमाई इलाके में तस्करों का आतंक

महासमुंद, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने थाना कोमाखान क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 25 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में ओडिशा के 4 अंतरराज्यीय तस्करों सहित रायपुर के मुख्य खरीददार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार (CG 10 AS 9099), जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये के साथ 2 लाख 03 हजार 100 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 19 लाख 84 हजार 100 रुपये है।

1 फरवरी 2026 को एएनटीएफ को अवैध गांजा परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विधिवत कार्रवाई करते हुए कोमाखान थाना क्षेत्र में आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 25 किलो गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और नगदी जब्त की गई। इस प्रकरण में रायपुर शिवनगर, शीतला मंदिर के पास, आजाद चौक निवासी बंशी साहू को मुख्य खरीददार बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में एंड-टू-एंड और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर रही है। तस्करी से जुड़े सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

प्रशांत नंदा, निवासी रंगाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)

संजय नाग, निवासी गंडा पतरापाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)

दीपक महानंद, निवासी जिला बलांगीर (ओडिशा)

शंकर हरपाल, निवासी गंडा पतरापाली, जिला बलांगीर (ओडिशा)

बंशी साहू, निवासी शिवनगर, शीतला मंदिर के पास, आजाद चौक, रायपुर

27वीं कार्रवाई, 2026 में अब तक 2123 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की यह कार्रवाई वर्ष 2026 की अब तक की 27वीं बड़ी कार्रवाई है। एएनटीएफ के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 2123.716 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं और 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 55 आरोपी राज्य के बाहर के हैं।

महासमुंद जिले के सीमाई इलाके में गांजे की खुलेआम तस्करी

महासमुंद जिले के उडीसा से लगे सीमाई इलाके शराब एवं गांजे की तस्करी आम बात है। तस्करों की गुन्डागर्दी से ग्रामीण दहशत में है। इनके खिलाफ आवाज उठाने की सरपंच -पंच को भी हिम्मत नहीं होती । पुलिस की धरपकड केवल बडे तस्करों तक सीमित है। जनकारों का दावा है कि सीमाई इलाके के हर गांव में इन तस्करों का ही बोलबाला है। इन्ही तस्करों के जरिए राज्य के दूसरे जिलों एवं पडोसी राज्यों मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में गांजा की तस्करी होती है।

  • Related Posts

    SC; हिरासत में मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 25 लाख का मुआवजा…

    नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय श्रवण की हिरासत में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपने का आदेश दिया है। इसके साथ छत्तीसगढ़  सरकार…

    COURT; राजधानी के तीन युवकों की हत्या मामले में एक साल बाद कोर्ट का फैसला, पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा

    धमतरी,छत्तीसगढ के धमतरी जिले के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने करीब एक साल बाद अपना फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम ने मामले में 8 आरोपियों में…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार