SUICIDE; बस्तर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, बेटे ने खोला राज

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां शहर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर आ पहुची, जहां शव को पीएम के लिए भेज दिया गया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बैलाबाजार दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह 75 वर्ष का अपनी पत्नी विजय वीर 70 वर्ष का बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई. बहसबाजी के बाद रात को सोने चले गए, जहां रात 2 बजे के लगभग दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ.

गुस्साए तारासिंह ने घर मे रखे हुए नारियल काटने वाले औजार से पत्नी के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया, जहां बीच-बचाव के दौरान महिला को कई जगह चोट लगने के साथ ही गंभीर चोट आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी ने खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी सुबह बेटे ने आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची टीम जांच कर रही है, वही घटना की जानकारी लगते ही मोहल्ले में भीड़ लग गई है.

  • Related Posts

    COURT; एसईसीएल के चार अधिकारियों को जेल, CBI की विशेष कोर्ट ने सुनाई चार-चार साल की सजा

    जबलपुर, मध्य प्रदेश की सीबीआई कोर्ट जबलपुर ने एसईसीएल (SECL) के चार अधिकारियों को सजा सुनाई है। इतना ही नहीं चारों अफसरों पर एक-एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना…

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…