CGBSE; पांच साल बाद परीक्षा शुल्क में वृद्धि, अब 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए इतना शुल्क देना होगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 5 साल बाद हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क में वृद्धि की गई है। अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की परीक्षा दिलाने वाले छात्र-छात्राओं को बढ़ा शुल्क देना होगा। बढ़े हुए परीक्षा शुल्क के अनुसार अब परीक्षा शुल्क 460 रुपये की जगह 800 रुपये देना होगा। नामांकन शुल्क 80 रुपये की जगह 200 रुपये देना होगा। एडिशनल सब्जेक्ट लेने पर 110 रुपये की जगह 250 रुपये शुल्क देना होगा।

नियमित परीक्षा के अलावा अवसर परीक्षा का शुल्क भी बढ़ाया गया है। जिसके तहत एक विषय की द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा के लिए 280 रुपए की जगह 400 रुपये की फीस वृद्धि की गई है। दो विषय की द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा के लिए 340 रुपये की जगह 600 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। दो से अधिक विषय क्रेडिट योजना के तहत 640 रुपए की जगह 1000 रुपये की शुल्क वृद्धि की गई है।

नियमित के अलावा स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षा शुल्क में भी वृद्धि की गई है। स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित 1540 रुपये की जगह 2 हजार रुपये शुल्क देना होगा। स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के एससी/एसटी छात्रों के लिए पंजीयन एवं अनुमति शुल्क 560 रुपये की जगह 800 रुपये शुल्क वृद्धि की गई है।

स्वाध्यायी एक विषय के लिए अवसर परीक्षा शुल्क 280 रुपए की जगह 500 रुपये शुल्क देना होगा। दो विषय के लिए 340 रुपये की जगह 600 रुपये शुल्क वृद्धि की गई है। संकाय या विषय परिवर्तन के लिए 200 रुपये की जगह 400 रुपये शुल्क देना होगा।

  • Related Posts

    POLICE; बस्‍तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्‍तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है.…

    GOVT; बरसात से निपटने नगरीय निकायों को 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी, पार्षदों को नहीं रहेगी शिकायत

    0 मरम्मत-संधारण के लिए ही खर्च करा सकेंगे रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’