BJP; एआई की उपयोगिता पर विशेष जोर, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया टीम का गठन शक्ति केंद्रों तक करने की हिदायत

0 भारतीय जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की संयुक्त बैठक

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की संयुक्त बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर रायपुर में हुई। बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी, एवं प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की टीम का गठन शक्ति केंद्रों तक करने तथा उसके सक्रिय संचालन के निर्देश मंडल एवं मोर्चा अध्यक्षों को दिए।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया के साथ एआई की उपयोगिता पर विशेष जोर देते हुए विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार एवं फॉल्स नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने की बात कही। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक सुझाव दिए।
प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई ने आईटी सेल की कार्यप्रणाली, सरल पोर्टल के उपयोग तथा वर्तमान समय में डाटा मैनेजमेंट की महत्ता पर महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए।
बैठक में जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, सुरेश पटेल, चंद्र विशाल भूरा, सदाशिव सोनी, तोषण कुमार साहू, कृतिका जैन, ओमप्रकाश साहू, अखिलेश कश्यप, पंकज जगत, अर्पित सूर्यवंशी, राम प्रजापति, संदीप जंघेल, सुनील कुकरेजा, सचिन सिंघल, भीमवंत निषाद, विशेष शाह, अभिषेक तिवारी सहित मंडल के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती