T20 WORD CUP; वेस्टइंडीज के सामने टिक भी नहीं पाए जिम्बाब्वे के लड़ाके, 107 रनों से मिली करारी हार

मुंबई, श्रीलंका की परिस्थिति में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराने वाले जिम्बाब्वे को भारत में आते ही टी20 विश्व कप में करारी हार मिली है। सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना वेस्टइंडीज से हुआ। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने मैच को 107 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। यह इस टी20 विश्व कप की रनों से सबसे बड़ी जीत भी है। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रन बनाए। यह टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। जिम्बाब्वे की पारी सिर्फ 147 रनों पर ही सिमट गई।

शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की तूफानी बैटिंग

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। कैरेबियाई टीम की शुरुआत खराब रही। ब्रेंडन किंग 12 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाई होप ने 12 गेंदें में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 जोड़े। हेटमायर शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आए। उन्होंने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हेटमायर ने 34 गेंदों पर 7 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। उन्हें दो जीवनदान भी मिले।

 रोवमेन पावेल ने फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 29 गेंदें खेलीं। पॉवेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में कैरेबियाई बल्लेबाज ने चार चौके और 4 छक्के लगाए। रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 4 गेंदों में 13 रनों का योगदान दिया। रदरफोर्ड ने महज 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 2 सिक्स की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

बाएं हाथ के स्पिनर का कमाल

जिम्बाब्वे को तदिवानाशे मारुमानी ने तेज शुरुआत देने की कोशिश की। 1.5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 20 रन था। अगली 5 गेंद पर एक भी रन नहीं बना और तीन विकेट गिर गए। यहीं से टीम की बची हुई उम्मीद भी खत्म हो गई। डिओन मेयर्स इसके बाद भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 15 गेंद पर 28 रन बनाए लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद अगले ही ओवर में गुडकेश मोती का शिकार बन गए। सिकंदर रजा और टोनी मुंयोंगा ने 42 रनों की साझेदारी की।

एक समय टीम का स्कोर 94 रन पर 4 विकेट था। 103 तक पहुंचने में 9 विकेट गिर गए। हालांकि आखिरी जोड़ी ने वेस्टइंडीज को परेशान किया। ब्रैड इवांस ने रिचर्ड गवारा के साथ आखिरी विकेट के लिए 44 रन जोड़े। यह जिम्बाब्वे की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी। 5 छक्कों की मदद से इवांस ने 42 रन बनाए। टीम की पारी 18वें ओवर में सिमट गई। बाएं हाथ के स्पिनर गुडकेस मोती ने सबसे ज्यादा 4 और अकील हुसैन ने 3 विकेट लिए। दोनों ने एक-एक मेडन ओवर भी डाला।

  • Related Posts

    T20; अभिषेक-संजू को सिखाने की जरूरत नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 जीतने के बाद गदगद हुए श्रेयस अय्यर

    नई दिल्ली, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 226 रनों के विशाल लक्ष्य को 19.4 ओवर में…

    T20; न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट

    नईदिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही मेजबान देश में क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच