MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतल भेजा गया है। गांव में तनाव का माहौल हो गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने परिलार के सदस्यों पर हमला किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की थी लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे अरेस्ट कर लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पड़ोसी ने जिस वक्त हमला किया उस समय घर के सभी सदास्य सो रहे थे। हमले के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाने और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में तनाव है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’