CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। बीसीसीआई सचिव देवजित साइकिया ने 29 साल के आकिब नबी के बारे में स्‍वीकार किया कि उन्‍होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्‍यान खींचा। हालांकि, साइकिया ने स्‍पष्‍ट किया कि नबी का चयन सेलेक्‍टर्स के हाथों में हैं, जिन्‍होंने उनका प्रदर्शन करीब से देखा है।

नबी का धांसू प्रदर्शन

बता दें कि आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में 10 मैचों में 60 विकेट चटकाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। नबी ने सात बार एक पारी में पांच विकेट लिए, जो कि मौजूदा सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक है। देवजित साइकिया ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘आकिब नबी ने शानदार खेला। टीम की सफलता में उनका प्रमुख योगदान रहा। नबी ने क्‍वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में एक पारी में पांच विकेट चटकाए। उनके गेंदबाजी स्‍पेल ने फाइनल का नतीजा बदला। तो हर किसी ने उनके प्रदर्शन को ध्‍यान में रखा।’

चयनकर्ता लेंगे फैसला

साइकिया ने साथ ही कहा, ‘हमें अपने चयनकर्ताओं पर भरोसा है कि वो प्रत्‍येक रणजी ट्रॉफी मैच में मौजूद थे। फाइनल व अन्‍य मैचों में हमारे चयनकर्ता मौजूद थे। मुझे विश्‍वास है कि उन्‍होंने अपना काम शानदार ढंग से किया होगा। आकिब नबी वैसे ही चर्चा में हैं। चयनकर्ता निर्णायक फैसला लेंगे।’

भारतीय टीम में आएंगे नबी?

साइकिया ने कहा कि रणजी ट्रॉफी अभियान के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर के अन्‍य खिलाड़‍ियों व नबी को देखने के लिए चयनकर्ता मौजूद थे। उन्‍होंने ध्‍यान दिलाया कि जहां स्‍थानीय चयनकर्ताओं ने नबी को जम्‍मू-कश्‍मीर टीम तक पहुंचाया, वहीं राष्‍ट्रीय चयनकर्ता फैसला करेंगे कि उन्‍हें भारतीय टीम में कब शामिल करना हैं। बीसीसीआई सचिव ने कहा, ‘बीसीसीआई ने सही मंच तैयार किया है कि प्रतिभा खराब नहीं जाए। जब चयनकर्ता मौजूद होते हैं तो उनका ध्‍यान केवल खिलाड़‍ियों के प्रदर्शन पर होता है, जिसे वो करीब से फॉलो करते हैं। यही वजह है कि छोटे या कम पहचाने जानी वाली जगहों से कई खिलाड़‍ियों को देश का प्रतिनिधित्‍व करने का मौका मिलता है।’

घरेलू मैचों पर नजर

उन्‍होंने कहा, ‘नबी की जहां तक बात है। वो बारामुला से आते हैं। उन्‍हें इस जगह तक कौन लाया? जम्‍मू-कश्‍मीर के चयनकर्ता। बीसीसीआई चयनकर्ता उन्‍हें नहीं लाए। मगर जब वो घरेलू क्रिकेट या राज्‍य टीम का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं, तो बीसीसीआई चयनकर्ता घरेलू मैचों पर ध्‍यान रखते हैं।’

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    नब्बे साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर बीसवें टीम और दसवें राज्य के रूप में रणजी विजेता होने का गौरव हासिल किया है।  पहली पारी के बढ़त के आधार पर…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई