RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक लॉ स्टूडेंट से रेप हुआ है। आरोपी गौरव दुबे (21) ने अपने से उम्र में 1 साल बड़ी छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर रिलेशन में आया। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई, तो युवक ने उसका अबॉर्शन करा दिया। ऐसा उसने दो बार किया।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 22 साल की लॉ स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। तब वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 22 साल की युवती लॉ की पढ़ाई कर रही है। वह सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रूम लेकर रहती है। साल 2023 में कॉलेज में उसकी पहचान सैदा निवासी गौरव दुबे (21) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वे मोबाइल पर बात करने लगे। गौरव प्राइवेट जॉब करता है और मंगला की दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रहता है। इस दौरान गौरव ने युवती से प्यार का इजहार किया। फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। साल 2023 में गौरव सरकंडा में उसके किराए के रूम में मिलने आया। इस दौरान उससे शादी करने का वादा कर उससे रेप किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा।

दो बार हुई प्रेग्नेंट, दोनों बार करा दिया अबॉर्शन

युवती ने पुलिस को बताया कि लगातार शारीरिक संबंध बनाने के बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उसने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि इस तरह से युवक ने उसका दो बार अबॉर्शन कराया। जब उसने फिर शादी करने के लिए कहा, तब युवक ने इनकार कर दिया।

युवती की रिपोर्ट पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने 7 मार्च को सरकंडा थाने में शिकायत की। उसका बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव दुबे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती अनुसूचित जाति की है, इसलिए पुलिस अब इस मामले में आरोपी पर एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी लगाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने निकाय संबंधी कथित लापरवाही के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए निर्देश जारी किए जाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने सोमवार…

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    महासमुंद, हाइवे समेत जिले में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों और इनमें हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस ने अब हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ सख्ती…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन