EOW; भारतमाला मुआवजा घोटाला,निलंबित एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, ED ने 23 करोड़ की संपत्ति जब्त की

रायपुर, भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है. निलंबित SDM निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में पाया गया है कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग किया. अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक और अन्य साथियों के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम दिया.

रायपुर जिले के अभनपुर तहसील के गांव नायकबाँधा, उगरेटा, उरला, भेलवाडीह और टोकरो की प्रभावित जमीन को कई भागों में विभाजित किया गया. इससे वास्तविक मुआवजे से इतर कई गुना राशि वितरित की गई. पहले से अधिग्रहित भूमि को दोबारा अधिग्रहित दिखाया गया. इस वजह से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ.

जांच में पाया गया है कि दलालों और कुछ सरकारी अधिकारियों की मदद से साजिश रची गई. अवैध तरीके से छोटे-छोटे हिस्सों में जमीन को बांटा गया, यही कारण रहा कि मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी हुई. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट से आरोपी की याचिका खारिज हो चुकी है. विशेष न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. सस्पेंड SDM निर्भय कुमार साहू लंबे वक्त से फरार चल रहा था.

ED ने 23 करोड़ की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में 23.35 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रायपुर – विशाखापट्टनम नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया. इस मामले में लगातार ACB/EOW जांच कर रही है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

अलग-अलग खातों में राशि ट्रांसफर की गई

जांच एजेंसी ED के अनुसार भूमि मालिकों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए गए. इनमें मुआवजे की राशि जमा कराई गई. इसके साथ ही पहले से साइन किए गए चेक और बैंक डॉक्यूमेंट्स की मदद से बड़ी राशि आरोपियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली गई

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

    जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर…

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां