0 मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी का सम्मान समारोह
रायपुर, श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 17 मार्च मंगलवार को वृंदावन हॉल, रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लिंगो मुदियाल कृषि महाकिद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने को समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान, निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। संस्था द्वारा उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए सराहना की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश सिंह प्रदेश संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रिया सिंह अध्यक्ष, श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी ने की। विशिष्ट अतिथियों में संत देवकर साहेब , महंत श्री कान्हा महाराज, श्रीमती शशि दुबे कवियत्री, श्रीमती नीतू सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा , श्रीमती शताब्दी पांडे प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा एवं प्रभात कुमार सिंह अध्यक्ष, श्री मंगल सेवा फाउंडेशन की गरिमामयी उपस्थिति रही।







