CONFERENCE; ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 250 से अधिक युवाओं का पंजीयन

रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में गत दिवस श्री दूधाधारी सत्संग भवन में सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए 250 से अधिक युवक-युवतियों का पंजीयन हुआ, जिसे “मिलन-2026” स्मारिका में प्रकाशित किया गया।

सम्मेलन के दौरान पंजीकृत परिवारों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और उपयुक्त रिश्तों के लिए प्रारंभिक चर्चा भी की। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक मेल-जोल को बढ़ावा देकर योग्य वर-वधु के चयन में सहायता प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं विशेष अतिथि अंजय शुक्ला ने वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे ने कार्यक्रम को वृहद और गरिमामय बताते हुए संगठन के प्रयासों की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने परिचय सम्मेलन को सामाजिक आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम का संचालन रज्जन अग्निहोत्री ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नमिता शर्मा ने दिया। इस अवसर पर सुमन मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुनीता शर्मा, सुमन पाण्डेय, वीणा ठाकुर, विद्या भट्ट, राधा तिवारी, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, रीता तिवारी, स्वाति मिश्रा सरयूपारिण से विजयशंकर पाण्डेय, गौतम ओझा व साथी, त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा ब्राह्मभट्ट, जितेन्द्र बाजपेयी, अखंड ब्राह्मण से योगेश तिवारी व साथी, जिला अध्यक्ष बिलासपुर रेखेन्द्र तिवारी व साथी, तिल्दा से दीपक शर्मा, पंजाबी ब्राह्मण से राजकुमार शर्मा, अजीत शर्मा, कान्यकुब्ज से राजकुमार अवस्थी, चन्द्र भूषण बाजपेयी, विदोष द्विवेदी, संजय अवस्थी, हेमन्त तिवारी, राहुल शुक्ला, दुर्ग से श्याम तिवारी व साथी, बिलासपुर से बसंत बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, मनोहर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर