DEADDICTION; ‘नशा नहीं, जीवन चुनो’ के नारों के साथ आदिवासी इलाके के नारायणपुर में जागरूकता अभियान का असर

नारायणपुर, नशामुक्ति के नारों के साथ चलाए जा रहे अभियानों ने आदिवासी इलाकों में न केवल नशे की लत के खिलाफ माहौल बनाया है, बल्कि स्थानीय समुदायों को स्वयं के विकास के लिए आगे आने के लिए सशक्त भी किया है। बस्तर अंचल के आदिवासी इलाके के नारायणपुर जिले में कृषि महाविद्यालय नारायणपुर की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने और स्थानीय स्वयंसेवकों के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ग्रामीण युवा, महिलाएं और छात्र सक्रिय रूप से शामिल हो रहे है ।

अभियान के तहतआयोजित कार्यक्रमों में वितरित किए गए 5000 से ज्यादा पाम्पलेट और पोस्टर ने नशे के दुष्प्रभावों का संदेश हर घर तक पहुँचाया है। जागरूकता सत्र और इंटरेक्टिव गतिविधियों से आदिवासी युवाओं ने खुद निर्णय लिया कि वे अब नशे से दूर रहेंगे।स्वयंसेवकों की मदद से अभियान हर गाँव तक पहुँचा और ग्रामीणों और परिवारों में नशा मुक्त जीवन की आवश्यकता को समझाया गया। स्थानीय प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की।
विशेष रूप से “नशा नहीं, जीवन चुनो”’स्वस्थ तन, स्वस्थ मन- नशा मुक्त जीवन’, नशे की दावत, मौत की दावत””बाप शराब पिए, बच्चे भूखे मरे” “नशा मुक्त हो जीवन सारा, सुख-समृद्धि हो उजियारा”जैसे नारों का ग्रामीण समुदाय में व्यापक प्रभाव पडा हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे नियमित अभियान से नशा मुक्त समाज का सपना जल्द साकार होगा।
 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD;बच्चों के हित में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया गया मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बीते 5 वर्षों से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों…

    YOGA; मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित नक्सलियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

    जगदलपुर, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल बस्तर संभाग के शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में देवखरगांव पुनर्वास केंद्र में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’