बारिश से तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट; अगले 24 घंटे में अंधड के साथ फिर बारिश की संभावना

रायपुर, छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट हुई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के कारण मौसम में ये बदलाव आया है। दुर्ग में भी तेज हवा के साथ-साथ बारिश भी हुई। यह बारिश रात भर रुक-रुक कर होती रही।

इससे ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते कुछ दिनों में तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री गिर गया है और मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश में महीनें भर मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिला। अप्रैल महीने के ज्यादातर दिनों में लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का तापमान अब सामान्य से 8 डिग्री तक कम हो गया है। बदलते मौसम से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि, जहां-जहां अंधड़ या वज्रपात का खतरा है। वहां लोगों को सतर्क रहने कहा जा रहा है।

40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी हवाएं, कांकेर और कबीरधाम में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर नमी युक्त हवा है। साथ ही अरब सागर से भी ऊपरी स्तर में नमी आने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की आशंका है। कांकेर जिले और कबीरधाम जिले के आसपास के जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।

  • Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश