PASSPORT; पंडरी से तेलीबांधा शिफ्ट हो रहा पासपोर्ट ऑफिस,नए दफ्तर में 6 अप्रैल से कामकाज शुरु होगा

रायपुर, राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में सालों से चल रहा पासपोर्ट सेवा केंद्र अब हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है। 6 अप्रैल से पासपोर्ट से जुड़े सभी काम अब तेलीबांधा स्थित नए हाई-टेक ऑफिस में होंगे। दरअसल, पासपोर्ट विभाग ने सुविधाओं को और आधुनिक बनाने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के मुताबिक, पंडरी में पुराना बस स्टैंड के सामने जो केंद्र चल रहा था, उसे अब तेलीबांधा मेन रोड पर स्थित वन हाई स्ट्रीट की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जाआ रहा है कि पुराने ऑफिस में जगह की कमी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए पासपोर्ट प्रशासन लंबे समय से नई जगह की तलाश में था। अब 6 अप्रैल से नए आवेदकों के साथ-साथ पुराने पेंडिंग काम भी इसी नए पते पर निपटाए जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नए केंद्र को काफी आधुनिक बनाया गया है। तेलीबांधा एक प्राइम लोकेशन है और यहां पार्किंग से लेकर बैठने तक की बेहतर व्यवस्था है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और तेज बनाना है। इस शिफ्टिंग से रायपुर ही नहीं, बल्कि जगदलपुर, बिलासपुर, भिलाई और महासमुंद से आने वाले लोगों को भी फायदा होगा। तेलीबांधा रोड से बेहतर संपर्क है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EPFO; सदस्यों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की पहली किस्त का वितरण इसी माह

    0 ईपीएफओ का निर्देश- सदस्यों एवं प्रतिष्ठानों को नियमों का करना होगा पालन, फेस ऑथेंटिकेशन है अनिवार्य नईदिल्ली, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त का लाभ माह…

    ELECTION; सिद्धनाथ गुप्ता पश्चिम बंगाल के DGP, अजय नंद कोलकाता पुलिस कमिश्नर, चुनाव से पहले आयोग ने किए अफसरों के ट्रांसफर

    कोलकाता, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के ऐलान के बाद राज्य में अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) कोलकाता पुलिस कमिश्नर,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां