ED; सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की देश-विदेश की संपत्तियां अटैच

0 महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ईडी की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ई़डी ने देश-विदेश में करीब 1700 करोड़ की अवैध संपत्तियों को अटैच कर दिया है. ईडी ने दुबई और दिल्ली की 20 अचल संपत्तियों को अटैच किया है. इसमें बुर्ज खलीफा समेत लग्जरी विला और अपार्टमेंट भी शामिल हैं.

महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ईडी ने सौरभ चंद्राकर समेत उसके सहयोगियों की संपत्तियां जब्त की हैं. जांच में पाया गया है कि अवैध सट्टेबाजी से कमाई गई रकम का खुलासा हुआ है. हवाला और क्रिप्टो के जरिए पैसे को विदेश भेजा गया था. देशभर में ईडी ने 175 ठिकानों पर छापेमारी की थी. मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 74 लोगों को आरोपी बनाया गया है. ईडी ने पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को तोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है.

वेबसाइट में हेरफेर करके की गई ठगी

महादेव ऑनलाइन बुकिंग एप्लिकेशन को कई अवैध स‌ट्टेबाजी वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए ग्राहक बनाए गए.इन वेबसाइटों के जरिए अवैध सट्टेबाजी की गई थी. वेबसाइट में इस तरह प्रोसेस किया गया कि सट्टेबाजी करने वाले सभी ग्राहकों को नुकसान उठाना पड़ा. ऑनलाइन वेबसाइट में सट्टेबाजी की बुकिंग करके हजारों करोड़ की धनराशि इकट्ठा की गई. इसके अलावा फर्जी या चोरी किए गए केवाईसी का इस्तेमाल करके बैंक खाते भी खोले गए. सट्टेबाजी में ना तो वित्तीय लेनदेन का हिसाब रखा गया और ना ही उन्हें टैक्स के दायरे में रखा गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; राम मंदिर चढ़ावा चोरी में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को सौंपी गई महासचिव की जिम्मेदारी

    लखनऊ, अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक आयोजित हुई थी. यह बैठक करीब 3 घंटे चली. इस बैठक…

    ACCIDENT; बरसात के पहले छात्रावास की छत का एक हिस्सा गिरा,छात्र घायल,विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल चिकित्सा सेवा मुहैया कराई

    रायपुर, बारिश एवं हवा-पानी के चलाअते विगत 2 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के शिवम् छात्रावास…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’