FOREST; जंगल में अब अवैध बोरवेल खनन, दो ट्रक जब्त

अंबिकापुर, सरगुजा में मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया गया है। वन विभाग को ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई और वन भूमि पर चल रहे अवैध खनन को रुकवाया गया।

जांच में पाया गया कि वन क्षेत्र के भीतर अवैध रूप से बोरवेल खनन किया जा रहा था, जिससे पर्यावरण और जैव विविधता को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। वन अमले ने मौके पर ही कार्य को बंद कराया और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। वाहन चालक सल्लू राम और गोधन कोमा ने बताया कि वे यह कार्य राजेश यादव ग्राम दातुनपानी के कहने पर कर रहे थे। वन विभाग ने ट्रक क्रमांक सीजी 22 एफ 7660 और सीजी 22 एफ 7659 को जब्त कर लिया है। दोनों वाहनों को वन आवासीय परिसर सन्ना में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन, बोरवेल खनन या अन्य गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FEDRETION; शासकीय सेवकों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटनाएं निंदनीय, सुरक्षा-सम्मान के लिए करेंगे आंदोलन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश में जनप्रतिनिधियों एवं कुछ नेताओं द्वारा शासकीय सेवकों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट की बढ़ती घटनाओं पर गहरी…

    SAFARI; नंदनवन जू और जंगल सफारी घूमना हुआ महंगा, टिकट दरों में इजाफा

    रायपुर, नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों को अब पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…