PHE; सरगुजा के 200 ठेकेदारों का 100 करोड़ का भुगतान अटका,पीएचई दफ्तर में ठेकेदारों का बवाल, जल जीवन मिशन का काम ठप

अंबिकापुर, सरगुजा के अंबिकापुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दफ्तर के बाहर जल जीवन मिशन योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने जमकर बवाल काटा. ठेकेदारों ने काम करने के बाद भी भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि सरगुजा संभाग के करीब 200 से अधिक ठेकेदारों का 100 करोड़ से अधिक का भुगतान सरगुजा जिले में पिछले दो सालों से लटका हुआ है, उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है और दूसरी तरफ काम करने का दबाव बनाया जाता है. इसके बाद ठेकेदारों ने विभाग के कार्यपालन अभियंता से मुलाकात की.

ठेकेदारों का क्या कहना है?

सरगुजा जिले में जल जीवन मिशन का काम करने वाले ठेकेदार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज हैं. ठेकेदारों का कहना है कि उनसे इंजीनियर कमीशन मांगते हैं और कमीशन नहीं देने पर निर्माण कार्यों का पूरा मूल्यांकन नहीं किया जा रहा है. कई ठेकेदारों ने साल डेढ़ साल पहले बिल भी लगा दिया है लेकिन उसके बावजूद अब तक उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है. वहीं ठेकेदारों पर लगातार एक के बाद एक नियम थोपे जा रहे हैं.

ठेकेदार आत्मदाह की चेतावनी दी

विभाग के दफ्तर में बड़ी संख्या में ठेकेदार तक पहुंचे. जब रजनीकांत नामक ठेकेदार ने भुगतान नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी और कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन लिखा था, इस आवेदन के बाद ठेकेदार संघ के लोग एक्टिव हो गए और सीधे दफ्तर पहुंच गए.

इंजीनियर ठेकेदारों को परेशान करता है

ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि विभाग जहां समय पर भुगतान नहीं कर रहा है और उन्हें बैंकों से नोटिस मिलने लगा है. दूसरी तरफ धर्मेंद्र सिंह नामक इंजीनियर ठेकेदारो को परेशान करता है और इसके कारण उन्होंने उसकी शिकायत विभाग के बड़े अफसरों और सांसद विधायक से की थी. ठेकेदारों ने लगभग 1 साल तक उसकी लगातार शिकायत किया तब जाकर 6 मार्च 2026 को उसका ट्रांसफर किया गया लेकिन फिर 10 मार्च 2026 को ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FEDRETION; शासकीय सेवकों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटनाएं निंदनीय, सुरक्षा-सम्मान के लिए करेंगे आंदोलन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश में जनप्रतिनिधियों एवं कुछ नेताओं द्वारा शासकीय सेवकों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट की बढ़ती घटनाओं पर गहरी…

    SAFARI; नंदनवन जू और जंगल सफारी घूमना हुआ महंगा, टिकट दरों में इजाफा

    रायपुर, नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों को अब पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…