FOREST; सड़क ठेकेदार पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का आरोप, DFO ने गठित की जांच टीम

जगदलपुर, बस्तर अंचल के जिला मुख्यालय बीजापुर से गोरना और मनकेली गांव में मुरमिकरण सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क ठेकेदार पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिना फॉरस्ट क्लियरेंस के पेड़ों की कटाई की जा रही है. साथ ही मट्टी और मुरुम को खोजा जा रहा है, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. वह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले पर डीएफओ ने जांच टीम गठित कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोरना और मनकेली में मुरमिकरण सड़क निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों में विकास के नाम पर सड़क, पुल, पुलिया और बिजली के निर्माण में खुशी तो है, लेकिन उनके आजीविका के साधन के लिए बरसों से जो महुआ, टोरा, ईमली के विशालकाय पेड़ कटने से नारजगी है. उन्होंने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार पर वन विभाग के परमिशन के बिना पेड़ों की कटाई का आरोप लगाया है.

ग्रामीणों का कहना है कि आजीविका के पेड़ को काटना पूर्णता गलत है. इन पेड़ों को ठेकेदार ने गिराने से पहले ना तो हम ग्रामीणों से किसी प्रकार बातचीत की और ना ही ठेकेदार वन विभाग से इसकी अनुमति ली गई. ठेकेदार को जगह चिन्हित कर मुरुम को खोदकर डालना चाहिए था, लेकिन   वह अपने लाभ के लिए सड़क के किनारों से ही जेसीबी के माध्यम से मिट्टी और मुरुम की खुदाई कर रहा है. 

इस लापरवाही के कारण एक ओर ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित हुई है, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. ये गड्ढे अब ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या और खतरे का कारण बन चुके हैं. आने वाले समय में इन गड्ढों में किसी भी ग्रामीण के गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों की मांग है कि इनके कार्य को रोका जाए. साथ ही ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

जांच टीम गठित

मामले पर सामान्य वन विभाग डीएफओ रमेश कुमार जांगड़े ने लल्लूराम डॉट कॉम से कहा कि इस पर हमारी ओर से एक जांच टीम गठित की गई है. जांच रिपोर्ट के बाद जो दोषी पाए जायेगा, उसपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन, मुरिया दरबार में होंगी शामिल 

    0 छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन, महिला दर्शकों के लिए प्रवेश रहेगा निःशुल्क रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते…

    HOLIDAY; छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की मौज!, दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, दशहरा अवकाश आज से

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टियां एक दिन बढ़ाने का फैसला लिया है. अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा