WPD; कृषि महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता के पहले निकली जागरूकता रैली,स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रायपुर, कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर प्रस्तुत किए। कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाने तथा समाज में पर्यावरणीय चेतना फैलाने के लिए प्रेरित किया।

तत्पश्चात अधिष्ठाता महोदया के नेतृत्व में जागरूकता रैली का शुभारंभ कृषि महाविद्यालय प्रांगण से किया गया। रैली इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर से होते हुए नेहरू पुस्तकालय के समक्ष जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, वृक्ष लगाओ तथा स्वच्छता अपनाओ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; कृषि शिक्षक भर्ती में योग्यता को चुनौती, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

    बिलासपुर. लाेक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत कृषि शिक्षक पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की योग्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि एनसीटीई…

    IGKV; 27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि-उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कृषकों को कौशल, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की प्राथमिकता के अनुरूप इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रदेश के कृषि विज्ञान…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व