MINING; रेत माफिया पर अफसर मेहरबान, बरसात के पहले महानदी के किनारे बन गए रेत डम्पिंग यार्ड, तालाब पर रेत का अवैध भंडारण

रायपुर, राजभवन की नाराजगी के बाद पूरे प्रदेश में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ व्यापक कार्यवाही की जा रही है। पूरे राज्य में रेत माफिया के खिलाफ धरपकड अभियान चालाया जा रहा है, वहीं राजधानी रायपुर से लगे आरंग इलाके में महानदी के किनारे खुलेआम बेधडक रेत के पहाड खडे किए जा रहे है,ताकि बारिश में मुनाफाखोरी कर सकें। इसमें खनिज अमले की सांठगाठ से इंकार नहीं किया जा साकता।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) द्वारा मानसून के दौरान रेत उत्खनन पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध से पहले ही आरंग क्षेत्र में रेत भंडारण का अवैध कारोबार चरम पर पहुंच गया है. कुरुद, कुटेला, मोहमेला, हरदीडीह और कागदेही जैसे ग्रामीण इलाके इस वक्त रेत डम्पिंगा यार्ड में तब्दील हो चुके है। रेत के खेल में माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि कुटेला ग्राम में एक सार्वजनिक तालाब को पाटकर उसे रेत भंडारण यार्ड में तब्दील कर दिया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि सुशासन तिहार के शिविर में बिना अनुमति रेत उत्खनन को लेकर दी गई लिखित शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यह सरकार के पारदर्शी व्यवस्था के दावों और इस सुशासन तिहार की विश्वसनीयता पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। आरंग क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार और भंडारण के कारण प्राकृतिक संपदा और जल स्रोतों पर सीधा संकट मंडराने लगा है।

नियम-कायदों को ताक पर रखकर माफियाओं ने कुटेला के सार्वजनिक तालाब के एक बडे हिस्से को मिट्टी और मलबे से पाट दिया है। अब यहां भारी वाहनों (हाईवा और पोकलेन) के जरिए रेत डंप की जा रही है।बता दें एनजीटी की रोक लगते ही रेत के दाम आसमान छूने लगते हैं। इसी का नाजायज फायदा उठाने के लिए माफियाओं ने कुरूद, कुटेला,मोहमेला, हरदीडीह और कागदेही को अपना अवैध स्टोरेज हब बना लिया है।

इस पूरे मामले में कुटेला के सरपंच कमलेश्वरी संतोष जलक्षत्री ने शासन और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बेहद गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण और ग्राम के अस्तित्व को बचाने के लिए वे लगातार हर स्तर पर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन नतीजा शून्य रहा है. हाल ही में सुशासन तिहार के शिविर के मंच पर इस अवैध रेत डंपिंग के खिलाफ बकायदा साक्ष्यों के साथ एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा गया था। कई दिन बीतने के बावजूद खनिज विभाग या स्थानीय राजस्व अमले ने अब तक मौके पर जाकर मुआयना तक नहीं किया है। इस कारण माफिया आज भी बेखौफ होकर उसी जगह पर रेत का अवैध स्टॉक बढ़ा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनाइजर को नोटिस, लाइसेंस से लेकर भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की होगी जांच

    रायगढ, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर रायगढ़ जिले में कॉलोनाइजरों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित भूमि एवं भू-खंडों को आरक्षित रखने तथा उनके नियमानुसार…

    COACHING; अबूझमाडिया युवाओं को मिलेगी सफलता की नई उड़ान,निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

    रायपुर, बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को तराशने और उनके प्रशासनिक सेवाओं में जाने के सपनों को साकार करने के लिए नारायणपुर में एक बेहद सराहनीय पहल…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व